टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। यूट्यूब ने अपने किफायती Premium Lite प्लान में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने अब इस प्लान में दो जरूरी फीचर Background Play और Offline Downloads की सुविधा को भी जोड़ने का ऐलान कर दिया है। जी हां, कंपनी के अनुसार ये बदलाव यूजर फीडबैक के बेस पर किए गए हैं और इससे Lite प्लान अब पहले से काफी ज्यादा बेहतर हो गया है।
अपडेट आज से शुरू हो गया है और आने वाले हफ्तों में सभी मार्केट्स में रोल आउट कर दिया जाएगा जहां ये प्लान उपलब्ध है। चलिए जानते हैं कि Premium Lite में क्या-क्या बदल गया…
Premium Lite प्लान में क्या-क्या बदला
यूट्यूब की ऑफिशियल तौर घोषणा करने हुए बताया है कि Premium Lite यूजर्स को अब कई नए फायदे मिलेंगे। अब प्लान में Background Play का सपोर्ट मिलेगा, यानी एप मिनिमाइज करने या स्क्रीन लॉक करने पर भी वीडियो रुकेगा नहीं। पॉडकास्ट या इंटरव्यू सुनने वालों के लिए ये फीचर काफी यूजफुल होने वाला है।
Over the following few weeks, we’re introducing new options to our @youtube Premium Lite tier.
You’ll quickly be capable to take pleasure in most movies offline and within the background, along with most movies ad-free.
Excited to maintain giving our subscribers extra flexibility to decide on the YouTube… pic.twitter.com/7vroOdAbYZ
— Neal Mohan (@nealmohan) February 24, 2026
साथ ही अब इस प्लान में यूजर्स को वीडियो डाउनलोड करने की भी सुविधा मिलने वाली है जिससे आप बिना इंटरनेट के भी अपने पसंद के वीडियो देख सकेंगे। इसके अलावा Lite प्लान में अब वीडियो देखने का एक्सपीरियंस लगभग प्रीमियम जैसा होगा। हालांकि YouTube Music और म्यूजिक वीडियोज के लिए अब भी फुल YouTube Premium प्लान लेना जरूरी है।
YouTube Premium प्लान्स की कीमतें
YouTube Premium Lite प्लान की कीमत ₹89/महीना से शुरू होती है। जबकि रेगुलर वाले YouTube Premium की शुरुआती कीमत ₹149/माह है। रेगुलर प्लान में सभी वीडियो पर बिना विज्ञापन, YouTube Music प्रीमियम, बैकग्राउंड प्ले और डाउनलोड की सुविधा देखने को मिलती है।