Monday, February 23, 2026
HomeTechnologyWI vs ZIM के मैच से जुड़ा है टीम इंडिया का किस्मत...

WI vs ZIM के मैच से जुड़ा है टीम इंडिया का किस्मत कनेक्शन, हार-जीत से तय होगी सेमीफाइनल की तस्वीर – Team India luck is linked to the WI vs ZIM match t20 world cup tremendous 8 know semi remaining equation ntcpas

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में सोमवार, 23 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने होंगी. लेकिन इस मैच पर टीम इंडिया भी बारीकी से नजर बनाए हुए होगा. क्योंकि इस मैच का नतीजा टीम इंडिया के सेमीफाइनल की राह के लिए बेहद अहम है.

पहले दोनों टीमों के बारे में जानिए

हाल के वर्षों में आलोचनाओं का सामना करने वाली शाई होप की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने इस टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई है. टीम ने ग्रुप चरण में विरोधियों को एकतरफा अंदाज़ में हराया और अब खिताबी दावेदारी मजबूत करने उतरेगी.

दूसरी ओर, जिम्बाब्वे ने सभी को चौंकाते हुए अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 169 रन का सफल बचाव किया और श्रीलंका के खिलाफ 179 रन का लक्ष्य हासिल कर बड़ा उलटफेर किया. कप्तान सिकंदर रजा की अगुवाई में टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है.

यह भी पढ़ें: कहां हुई सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के सामने भारत से चूक? कौन है हार का जिम्मेदार… कप्तान सूर्यकुमार यादव का छलका दर्द

भारत की क्यों होगी इस मैच पर नजर

ग्रुप-2 के इस मुकाबले पर भारतीय टीम की भी नजर रहेगी. दक्षिण अफ्रीका से 76 रन की हार के बाद भारत का नेट रन रेट प्रभावित हुआ है. ऐसे में सुपर-8 में अन्य टीमों के परिणाम भी सेमीफाइनल की तस्वीर तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे. भारत को अपने बाकी दो मैच इन्हीं दो टीमों के साथ खेलने हैं.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच अब तक चार मुकाबले हुए हैं. इनमें से तीन मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं. पिछली बार दोनों टीमें 2022 टी20 विश्व कप में भिड़ी थीं, जहां वेस्टइंडीज को जीत मिली थी.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: बाकी दो मैच जीतकर भी भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल, एक हार से बदला सुपर-8 का पूरा समीकरण

पिच और मौसम रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की लाल मिट्टी की पिच पर अच्छी उछाल और तेज़ी देखने को मिलती है. छोटे स्क्वायर बाउंड्री बड़े शॉट खेलने वाले बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं. हालांकि शाम के समय ओस गिरने की संभावना के कारण लक्ष्य का बचाव करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई आशंका नहीं है, लेकिन नमी अधिक रहेगी. नई गेंद से पहले छह ओवरों में गेंद तेज़ी से बल्ले पर आएगी.

संभावित प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप, शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ.

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मरुमानी, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), डियोन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी.

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

Tutorial de trading en gate.io on Insurance Agency Lead Scoring