Saturday, March 7, 2026
HomeTechnologyWeekly Rashifal 9-15 Mar 2026: इन 4 राशियों के लिए लकी मार्च...

Weekly Rashifal 9-15 Mar 2026: इन 4 राशियों के लिए लकी मार्च का नया सप्ताह, बढ़ेगी सुख-समृद्धि – weekly rashifal 9 to fifteen march 2026 fortunate zodiac singh mithun kark tula dhanu horoscope success cash tvisu

Weekly Rashifal 9-15 Mar 2026: मार्च माह का नया सप्ताह शुरू होने वाला है. ये सप्ताह 9 मार्च से लेकर 15 मार्च तक रहेगा. ज्योतिषविदों की मानें तो इस कर्क, मिथुन, तुला और धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ संकेत दे रहा है. इन राशियों में करियर, आर्थिक, स्वास्थ्य और निजी जीवन में सुधार आने की संभावना है. जो लोग अपनी योजनाओं को संतुलित ढंग से आगे बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए ये सप्ताह अनुकूल रहेगा.

मिथुन राशि
इस सप्ताह अपने सिर पर चढ़ा कर्ज चुकाने में सफल हो सकते हैं. आर्थिक दबाव कम होगा और वित्तीय संतुलन बेहतर बनेगा. ऑफिस में पद या जिम्मेदारी से जुड़ा परिवर्तन संभव है. संयम और समझदारी से परिस्थितियां बेहतर होंगी. निजी जीवन में सतर्क रहें. भ्रम-बहकावे में न आएं. अनजान लोगों के कहने पर निर्णय न लें

कर्क राशि
ऑफिस में खुद को साबित करने के लिए नए अवसरों और विकल्पों की तलाश करना फायदेमंद होगा. सोच-समझकर निवेश करने वालों को लाभ होगा. खर्चों को नियंत्रित करने और बैंक-बैलेंस बढ़ाने पर जोर रहेगा. पैसे बचाने के नए तरीके खोज सकते हैं. संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ हो सकता है. खान-पान और लाइस्टाइल भी बेहतर रहेगा.

तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह अपेक्षाकृत संतुलित रहने वाला है. परिवार या माता-पिता का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. निजी और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में लाभ होगा. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. खर्च और आय के बीच संतुलन बना रहेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से भी सप्ताह अच्छा और संतुलित रहने वाला है. घर-परिवार में चल रहे विवाद दूर होंगे.

धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से सकारात्मक संकेत दे रहा है. धन का आगमन होने की संभावना है, जिससे वित्तीय स्थिति में सुधार महसूस हो सकता है. हालांकि कुछ खर्च भी सामने आ सकते हैं. कार्यक्षेत्र से जुड़ी छोटी-मोटी रुकावटें धीरे-धीरे दूर होने के संकेत हैं. रुकी हुई योजनाओं में गति आएगी. शुभ आयोजनों में शामिल होने के मौके मिलेंगे.

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments