होली का त्यौहार दस्तक दे चुका है, माहौल में हर ओर रंग है मस्ती है और खुशियां है. लेकिन वो कहते हैं न कि हर माहौल को खराब करने और इसमें भंग डालने के लिए कुछ लोगों के दिमाग में सुलेमानी कीड़ा काटता ही काटता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इंटरनेट का खून खौला दिया है. वीडियो में होली खेलते हुए कुछ लोग राह चलती गाय को पकड़कर उसे शराब पिलाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को देखकर आपका भी खून खौल उठेगा.
होली पर हुड़दंग मचा रहे लोगों ने गाय को पिला दी शराब
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग शहर की सड़कों पर होली खेलते हुए हुड़दंग मचा रहे हैं. इस दौरान रंगो में सराबोर और शराब के नशे में चूर इन युवकों ने एक गाय को पकड़ कर उसे शराब पिलाने की कोशिश की. लेकिन जब बात नहीं बनी तो इन युवकों ने गाय के मुंह को जबरन पकड़ा और उसकी गर्दन ऊंची करके शराब की पूरी बोतल गाय के मुंह में उड़ेल दी जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.
शराब के बाद बेजुबान से खिंचवाया ठेला!
इतना ही नहीं, गाय को शराब पिलाने के बाद भी हुड़दंगियों को चैन नहीं पड़ा तो उन्होंने गाय को एक ठेले से बांधकर उसे ठेला भी खिंचवाया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि होली खेल रहे कुछ लोग ठेले पर बैठे हैं और गाय से ठेला खिंचवाया जा रहा है. बेजुबान के साथ हो रही इस हरकत को देखकर पशु प्रेमी भी भड़क गए. वीडियो अब इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है और लोग इसे लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
यूजर्स का खौल उठा खून
वीडियो को naughtyworld नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मानवता शर्म से मर चुकी है. एक और यूजर ने लिखा…गाय को मां मानने वालों ने ही अपनी मां जैसी गाय को शराब पिला दी, शर्मनाक है यह. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….बेजुबान जानवर के साथ इस तरह का बर्ताव करने पर इन्हें जेल भेज देना चाहिए.
यह भी पढ़ें: भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल