Wednesday, March 4, 2026
HomeBusinessVarun Chakravarthy spin expose: दुनिया के नंबर एक स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टीम...

Varun Chakravarthy spin expose: दुनिया के नंबर एक स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया के लिए आईसीसी टी20 विश्व कप में बहुत ही महंगे साबित हुए हैं.

होमखेलक्रिकेट

बेअसर हुई वरुण की फिरकी? ये है उनकी मिस्ट्री एक्सपोज होने की असली वजह

Last Updated:

Varun Chakravarthy spin expose: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी टीम इंडिया के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित नहीं हो रही है. वरुण ने बेशक विकेट लिए हैं, लेकिन खूब मार भी पड़ रही है. ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि क्या उनकी गेंदबाजी की धार खत्म हो गई है. क्योंकि विदेशी बल्लेबाज अब उन्हें बहुत ही आसानी खेल रहे हैं.

बेअसर हुई वरुण की फिरकी? ये है उनकी मिस्ट्री एक्सपोज होने की असली वजहZoom

वरुण चक्रवर्ती टी20 विश्व कप में महंगे साबित हुए हैं.

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती बहुत ही महंगे साबित रहे. वरुण चक्रवर्ती इस समय दुनिया के नंबर एक गेंदबाज है, लेकिन अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या गेंदबाजी का रहस्य यानी मिस्ट्री एक्सपोज हो गया है. यह बहस का मुद्दा है लेकिन यह साफ है कि बड़े बल्लेबाज अब भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की गेंदों को सिर्फ हाथ से ही नहीं पढ़ रहे हैं बल्कि कोच ने भी उनसे निपटने के तरीके ढूंढ लिए हैं.

आईपीएल और भारत के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेलने वाली पाकिस्तान की टीम को छोड़ दें तो न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों ने तमिलनाडु के इस खिलाड़ी के खिलाफ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. इस स्पिनर के खिलाफ पिछले पांच मैच में 20 ओवर में 208 रन बने हैं जिसमें रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ टी20 विश्व कप का सुपर आठ मैच भी शामिल है.चक्रवर्ती ने नौ विकेट चटकाए हैं लेकिन 10.40 का उनका इकोनॉमी रेट उनके करियर के 7.11 के इकोनॉकी रेट से कहीं अधिक है. तो फिन एलेन, ग्लेन फिलिप्स, डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ी असल में क्या सही कर रहे हैं?

जुबिन भरूचा ने बताया महंगे साबित हो रहे हैं वरुण

भारत के कई युवा स्टार बल्लेबाजों के साथ काम कर चुके मुंबई के पूर्व बल्लेबाज जुबिन भरूचा ने पीटीआई को बताया, ‘‘किसी भी गेंदबाज के लिए आप सबसे पहले उसके मजबूत पक्ष को नाकाम करते हैं. अगर यह गुगली है तो आप गुगली के लिए खेलते हैं या उसका अंदाजा लगाते हैं और वहीं से सामंजस्य बैठाते हैं. राशिद खान के साथ भी ऐसा ही हुआ है. अब हर कोई उसे (राशिद) या वरुण को खेलने में बेहतर है क्योंकि वे गुगली के लिए खेल रहे हैं, वह गेंद जिस पर अधिकतर बल्लेबाज आउट होते हैं.’’

एसोसिएट देशों के लिए चक्रवर्ती को समझना मुश्किल रहा है, लेकिन आईपीएल में खेलने वाले शीर्ष खिलाड़ी अब उन्हें एक ऑफ स्पिनर की तरह खेलते हैं जो गेंद को दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए अंदर की तरफ लाता है. भरूचा ने कहा, ‘‘एसोसिएट देश उसका सामना नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उन्होंने पहले उसका सामना नहीं किया है. अधिकतर शीर्ष टीम उसे एक ऑफ स्पिनर की तरह खेलेंगी जो गेंद को दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए अंदर की तरफ लाता है.’’

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments