Monday, March 23, 2026
HomeTechnologyUP Today Weather Updates rain alert imd lucknow prayagraj varanasi Kanpur meerut...

UP Today Weather Updates rain alert imd lucknow prayagraj varanasi Kanpur meerut Agra updates Photo video

वाराणसी50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
UP Today Weather Updates rain alert imd lucknow prayagraj varanasi Kanpur meerut Agra updates Photo video

वाराणसी में सुबह हल्की ठंडी हवा चल रही है।

पश्चिम यूपी के कई जिलों में आज हल्के बादल की आशंका है। साथ ही कहीं-कहीं हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह कुछ जिलों में धुंध छा सकती है जो सूरज निकलने के साथ ही छंट जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही मौसम अब साफ होगा। अगले 3 से 4 दिनों में तापमान 4-7°C तक बढ़ सकता है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो कानपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.7°C दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 33°C के साथ लखीमपुर खीरी सबसे गर्म रहा। सहारनपुर में रविवार सुबह भीषण कोहरा छाया रहा। इसके चलते तीन गाड़ियां आपस में भिड़ गईं।

हादसे में 5 लोगों को हल्की चोट आई। बताया जा रहा है कि एक पिकअप रॉन्ग साइड से जा रहा था। कोहरे के कारण कार चालक को दिखाई नहीं दिया और आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद पीछे से एक और कार टकरा गई। हादसा बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ। इधर, अयोध्या में भी कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी 400 मीटर दर्ज की गई। गोरखपुर में सुबह बादल छाए रहे।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-

QuoteImage

बहुत कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिम यूपी के कुछ जिलों में आज बादल छा सकते हैं। कहीं बूंदाबांदी हो सकती है तो कहीं सुबह धुंध छा सकती है। अब आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। हालांकि, 26 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके बाद फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम बिगड़ सकता है।

QuoteImage

रविवार की तस्वीरें देखिए-

सहारनपुर में हादसे में तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

सहारनपुर में हादसे में तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

अयोध्या में भी कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी 400 मीटर दर्ज की गई।

अयोध्या में भी कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी 400 मीटर दर्ज की गई।

गोरखपुर में सुबह से बादल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

गोरखपुर में सुबह से बादल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

  • 24 मार्च – पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है। ज्यादातर जिलों में कड़ी धूप निकलेगी, जिससे पारा 2 डिग्री तक बढ़ सकता है।
  • 25 मार्च – पूरे यूपी में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम साफ रहेगा। हालांकि, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  • 26 मार्च – पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

सरकार बोली- फसल गिरी तो किसान बीमा क्लेम कर सकते हैं शुक्रवार और शनिवार को यूपी में आंधी के साथ बारिश हुई। कई जिलों में ओले पड़े। इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ। बारिश से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, उनके लिए राहत की खबर है।

सरकार के मुताबिक, कटाई के 14 दिनों के भीतर अगर फसल खराब होती है तो किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम कर सकते हैं। जिला प्रशासन प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट देगा, जिसके आधार पर यूपी सरकार मुआवजा देने का फैसला कर सकती है।

गोंडा में शुक्रवार को बारिश से एक बीघा पत्तागोभी के खेत में पानी भर गया।

गोंडा में शुक्रवार को बारिश से एक बीघा पत्तागोभी के खेत में पानी भर गया।

आंधी से गेहूं, अरहर की फसल को नुकसान, कैसे करें बचाव कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवा का असर रबी, जायद और बागवानी फसलों पर पड़ा है। इस समय अरहर, सरसों, चना, मटर, मूंग और मूंगफली में फलियां बन रही हैं और दाने भर रहे हैं। तेज हवा चलने से फलियां फट सकती हैं और दाने झड़ सकते हैं।

गेहूं की फसल भी तेज हवा से गिर सकती है, जिससे पैदावार कम होने का खतरा है। सब्जियों में भिंडी, टमाटर, लौकी, खीरा, तरबूज, खरबूजा, बैंगन और मिर्च के फूल व छोटे फल गिर सकते हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि जो फसल पक चुकी है, उसकी तुरंत कटाई कर लें और सुरक्षित जगह पर रखें। खेतों में पानी जमा न होने दें, इसके लिए जल निकास की सही व्यवस्था करें।

पिछले 24 घंटे का तापमान जानिए

—————————–

ये खबर भी पढ़िए-

बारिश से 40 करोड़ की अफीम फसल बर्बाद: UP के 25 जिलों में गेहूं-सरसों खेतों में गिर गईं; किसान बोले- हम बर्बाद हो गए

यूपी में बेमौसम आंधी- बारिश और ओले से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं, सरसों और अफीम की फसल खेतों में गिर गईं। राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी में 40 करोड़ से ज्यादा कीमत की अफीम बर्बाद हो गई। किसानों का कहना है- बेमौसम बारिश की वजह से हमारी फसलें बर्बाद हो गईं हैं। ऐसे ही 2-3 दिन और पानी बरसा, तो फिर हम दाने-दाने को मोहताज हो जाएंगे। गेहूं और सरसों पककर तैयार थीं। लेकिन बारिश ने सब चौपट कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments