Thursday, February 26, 2026
HomeTechnologyUP DElEd Result 2026 : यूपी डीएलएड रिजल्ट जारी, 50 फीसदी स्टूडेंट्स...

UP DElEd Result 2026 : यूपी डीएलएड रिजल्ट जारी, 50 फीसदी स्टूडेंट्स हो गए फेल

प्रयागराज. सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज ने डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) के विभिन्न सत्रों का बहुप्रतीक्षित परिणाम घोषित कर दिया है. जारी नतीजों के अनुसार इस बार लगभग आधे अभ्यर्थी परीक्षा में असफल हो गए, जबकि करीब 50 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है. परिणाम जारी होते ही अभ्यर्थियों में वेबसाइट पर अपना स्कोर देखने की होड़ लग गई. सचिव ने बताया कि अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट http://btcexam.in और https://updeledinfo.in
पर जाकर देख सकते हैं. वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर अंकपत्र डाउनलोड भी किया जा सकता है.

परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सभी सत्रों को मिलाकर कुल 4,19,095 अभ्यर्थी पंजीकृत थे. इनमें से 2,42,306 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जबकि 1,76,789 अभ्यर्थी असफल रहे. परिणाम प्रतिशत को देखते हुए इस बार डीएलएड परीक्षा का स्तर अपेक्षाकृत कठिन माना जा रहा है, क्योंकि बड़ी संख्या में परीक्षार्थी उत्तीर्ण नहीं हो सके.

बैच और सेमेस्टर वाइज रिजल्ट

परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि अलग-अलग बैच और सेमेस्टर के अनुसार भी परिणाम घोषित किए गए हैं. डीएलएड-2017 बैच के तृतीय सेमेस्टर में 1 अभ्यर्थी, 2018 के प्रथम सेमेस्टर में 11, 2018 के तृतीय सेमेस्टर में 58, 2019 के तृतीय सेमेस्टर में 258, 2021 के प्रथम सेमेस्टर में 470, 2021 के तृतीय सेमेस्टर में 3,600, 2022 के प्रथम सेमेस्टर में 4,841, 2022 के तृतीय सेमेस्टर में 10,184, 2023 के प्रथम सेमेस्टर में 34,521, 2023 के तृतीय सेमेस्टर में 1,10,264 तथा 2024 के प्रथम सेमेस्टर में 78,125 अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं.

परिणाम पर है आपत्ति तो करें आवेदन

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों को अपने परिणाम पर आपत्ति हो, वे निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा असफल अभ्यर्थियों को आगामी परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा. परिणाम जारी होने के बाद प्रशिक्षण संस्थानों में भी प्रमाणपत्र वितरण और आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना जताई जा रही है.

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Tutorial de trading en gate.io on Insurance Agency Lead Scoring