Tumm Se Tumm Tak arya biffiting reply to meera, Tumm Se Tumm Tak: आर्य ने की मीरा की बोलती बंद, राजनंदिनी और अनु का है पुराना कनेक्शन?, Entertainment Hindi News
तुम से तुम तक में हर्ष वर्धन अनु से माफी मांगने वाला है। अनु उस टेस्ट में पास हो जाएगी जिसके बाद आर्य और अनु की शादी की तैयारियां शुरू होंगी। लेकिन एक बड़ा राज खुलने वाला है। राज राजनंदिनी के होने से जुड़ा होगा जो कहानी बदल देगा।
टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अनु और आर्य वर्धन अपने प्यार के लिए अलग इम्तिहान से गुजर रहे हैं। पहले आर्य को टेस्ट देना पड़ा था और अब अनु, हर्ष वर्धन को खुश करने के लिए अपनी पर्सनालिटी बदल रही है। अनु का टेस्ट का फैसला लेने वालों में अब मीरा, मानसी, गायत्री मां और झेंडे भी शामिल हो गए हैं। मीरा अनु को चोप्स्टिक से खाना खाने का टेस्ट देती है। इस टेस्ट में अनु फेल हो जाती है। लेकिन अनु को एक और मौका मिलने वाला है। इस टेस्ट में ना सिर्फ अनु पास होगी बल्कि हर्ष, अनु से माफी भी मांगेगा।
मीरा को दिया करारा जवाब
दरअसल, हाल में दिखाया गया है कि मीरा, आर्य सर को कहती है कि अनु कल के टेस्ट में फेल होने वाली है, क्योंकि उसकी कोई क्लास नहीं है। लेकिन आर्य जो जवाब देते हैं उससे मीरा की बोलती बंद हो जाती है।आर्य कहता है कि अनु में जो खासियत है वही उसकी क्लास है और उसे दूसरों से अलग करती है। मीरा पर तंज कसते हुए आर्य कहता है कि उसे भी कुछ गुण अनु से सीख लेने चाहिए क्योंकि वो भी उसके आगे फीकी है।
हर्ष होगा इम्प्रेस
मीरा और मानसी अनु को फेल कर देती हैं। लेकिन गायत्री मां और झेंडे उसे एक और मौक़ा देंगे। अनु को वर्धन हाउस बुलाया जाता है। यहां अनु एकदम सज धज कर पहुंच जाती है। अनु को साड़ी और बदले अंदाज में देखकर सब हो जाते हैं। वहीं आर्य और गायत्री को खुशी होती है कि अनु इतनी सुंदर लग रही है। हर्ष, अनु को घर के कुछ काम बताया है जिसे अनु कर देती है। अंत में हर्ष कहता है कि उसे वर्धन परिवार के घर में होने वाली पूजा करनी है। जब अनु पूरी श्रद्धा के साथ भजन खाते हुए भगवान की भक्ति में लीन होकर पूजा करती है हर्ष हैरान हो जाता है। उसे अपनी मरी हुई भाभी राजनंदिनी की याद आ जाती है। दूसरी तरफ अनु को भी घर की आरती करते हुए फ्लैश बैक आते हैं जैसे वो ये सब पहले कर चुकी है।
सिद्धि मां किया इस बड़े राज़ की तरफ इशारा
अनु और आर्य को साथ देखकर सिद्धि माता भी खुश होती है। लेकिन सिद्धि मां कुछ ऐसा कहती है जिससे आने वाले ट्विस्ट का अंदाजा अभी से हो गया है। सिद्धि मां कहती है कि अगर ये दोनों मिल गए तो दो परिवार एक होंगे इसी के साथ एक राज खुलेगा। ये राज सभी की जिंदगी बदल देगा। तो क्या वो राज राजनंदिनी से जुड़ा है? आगे आने वाले एपिसोड में ट्विस्ट आने वाला है।
