Saturday, March 7, 2026
HomeBusinessT20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले टीम इंडिया का टोटका! अहमदाबाद में...

T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले टीम इंडिया का टोटका! अहमदाबाद में बदल लिया होटल – t20 world cup 2026 ind vs nz ultimate group india trick modified lodge ahmedabad tspoa

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 8 मार्च (रविवार) को न्यूजीलैंड का सामना करना है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मुकाबला होना है. फाइनल से पहले भारतीय टीम ने एक दिलचस्प फैसला लिया है. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम ने अहमदाबाद मे अपना होटल बदल लिया है, ताकि पिछली बुरी यादों से दूरी बनाई जा सके और किस्मत को अपने पक्ष में किया जा सके.

भारतीय क्रिकेटरों के बीच अंधविश्वास और ‘लकी फैक्टर’ की चर्चा अक्सर होती रहती है. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले ये बड़ा कदम उठाया गया है. अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिछले कुछ बड़े मुकाबलों में भारत के लिए खास अच्छा नहीं रहा है. साल 2023 के क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि उस मैच में टीम इंडिया को खिताबी जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था.

यह भी पढ़ें: 2023 वाली पीड़ा या जीतेंगे वर्ल्ड कप… अहमदाबाद में इस्तेमाल होगी ‘हाइब्र‍िड प‍िच’, जानें क्या सरप्राइज मिलेगा?

इसके अलावा मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में भी साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को इसी मैदान पर करारी शिकस्त दी थी. 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 111 रन पर सिमट गई थी, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार रही.

”टोटका’ क्या फाइनल में काम करेगा?
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 फाइनल और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया सुपर-8 मैच के लिए जिस होटल में भारतीय टीम ठहरी थी, उससे बीसीसीआई ने इस बार नाता तोड़ लिया है और नए होटल में टीम को ठहराने का फैसला किया. हालांकि इस फैसले पर कोई भी आधिकारिक तौर पर कुछ कहने को तैयार नहीं है.

पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया, ‘फाइनल से पहले बीसीसीआई ने अहमदाबाद में भारतीय टीम का होटल बदल दिया है. वैसे कोई भी खुलकर बयान नहीं देगा, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि अहमदाबाद के उसी होटल में टीम के पिछले दो प्रवास के दौरान उसे दो बड़े मैचों में हार का सामना करना पड़ा था.’

यह भी पढ़ें: अगर बारिश से धुला भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा चैम्पियन? जानें पूरा समीकरण

सेमीफाइनल से पहले भी भारतीय टीम ने एक अनोखा फैसला लिया था. इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले टीम इंडिया ने अपना ट्रेनिंग सेशन करीब 45 मिनट के लिए टाल दिया था क्योंकि उस समय चंद्र ग्रहण लग रहा था. भारत में आमतौर पर ग्रहण के दौरान नए काम शुरू करना शुभ नहीं माना जाता. दिलचस्प बात यह है कि इसके अगले ही दिन भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली.

सेमीफाइनल के दिन टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल होने पहुंचे थे. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं. रिपोर्ट्स के अनुसार उस समारोह में जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या जैसे स्टार खिलाड़ी भी मौजूद थे.

अब सबकी निगाहें भारत-न्यूजीलैंड फाइनल पर टिकी हैं, देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल से पहले किया गया यह ‘टोटका’ टीम इंडिया के लिए कितना कारगर साबित होता है…

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments