भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह फैमिली इमरजेंसी के कारण टीम इंडिया का कैम्प छोड़कर घर लौट गए हैं. जानकारी के मुताबिक उनके पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सूत्रों के अनुसार रिंकू सिंह के पिता फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. इसी वजह से रिंकू तुरंत परिवार के पास पहुंच गए.
इस स्थिति को देखते हुए उनका जिम्बाब्वे के खिलाफ अगले मुकाबले में खेलना मुश्किल माना जा रहा है. टीम मैनेजमेंट रिंकू की उपलब्धता को लेकर अंतिम फैसला उनकी पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर करेगा. फिलहाल भारतीय टीम और सपोर्ट स्टाफ रिंकू सिंह के परिवार के संपर्क में हैं और खिलाड़ी की प्राथमिकता इस समय अपने पिता के साथ रहना है. रिंकू सिंह टीम के साथ चेन्नई गए थे, जैसे ही उनको अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में सूचना मिली, वो वापस लौट आए.
यह भी पढ़ें: टिकट बिके, मैदान तय नहीं! T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल-फाइनल पर ICC हुआ कंफ्यूज
टीम इंडिया के फिनिशर के रोल में मशहूर रिंकू का इस वर्ल्उ कप में प्रदर्शन वैसा नहीं रहा है. रिंकू ने अब तक खेले 5 मैचों में सिर्फ 24 रन बनाए हैं. रिंकू ने अमेरिका के खिलाफ मैच में 14 गेंदों पर 6 रन, नामीबिया के खिलाफ 6 गेंद में 1 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंद में नाबाद 11 रन और नीदरलैंड्स के खिलाफ 3 गेंद में नाबाद 6 रन बनाए. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 2 गेंदें खेलीं लेकिन बिना खाता खोले आउट हो गए. यानी रिंकू के बल्ले से उनकी पुरानी धमक देखने को नहीं मिली है.
—- समाप्त —-