Headlines

Sunny Deol की Jaat 2 को मिला धांसू डायरेक्टर, डील हुई पक्की तो फिल्म होगी 500 करोड़ पार

Sunny Deol की Jaat 2 को मिला धांसू डायरेक्टर, डील हुई पक्की तो फिल्म होगी 500 करोड़ पार

नई दिल्ली:

सनी देओल (Sunny Deol) इस समय बॉलीवुड के मोस्ट वॉन्टेड एक्टर हैं. जिनके साथ हर कोई काम करना चाहता है. पहले उनकी गदर 2 हिट हुई. फिर जाट ने हंगामा बरपाया और उसके बाद बॉर्डर 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का स्वाद चखा. अब सनी देओल ऐसे एक्टर हो गए हैं जिनके साथ काम करना हर बड़े डायरेक्टर का सपना है. सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों की तेजी से बढ़ रही लिस्ट में एक और नाम जुड़ता नजर आ रहा है. ये नाम जाट 2 का है. सोशल मीडिया पर खबरें आने लगी हैं कि सनी देओल की एक्शन फिल्म जाट 2 (Jaat 2) पर काम शुरू होने जा रहा है. अब इसका डायरेक्टर कौन होगा इसे लेकर सोशल मीडिया पर सरगर्मियां बढ़ गई हैं. 

यह भी पढ़ें: 67 साल पुरानी फिल्म ने स्टूडियो को दिवालिया होने से बचाया, प्रोड्यूसर की शूटिंग के दौरान मौत, 11 ऑस्कर जीत रचा इतिहास

Latest and Breaking News on NDTV

सनी देओल की फिल्म जाट

सनी पाजी की जाट 2 पर काम शुरू

टॉलीवुड की प्रमुख प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवी मेकर्स ने बॉलीवुड स्टार सनी देओल की हिट फिल्म ‘जाट’ के सीक्वल ‘जाट 2’ के लिए मशहूर तेलुगु निर्देशक बोयापती श्रीनू (Boyapati Srinu) से चर्चा शुरू कर दी है. यह खबर फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा रही है, क्योंकि ‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था और अब इसका सीक्वल और भी बड़ा और एक्शन से भरपूर होने की उम्मीद है. सूत्रों के मुताबिक, जाट के निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी अपने अन्य प्रोजेक्ट में व्यस्त होने के कारण उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए मेकर्स ने बॉयपति को अप्रोच किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

जाट मूवी में विनीत कुमार सिंह

जाट बजट और कलेक्शन

‘जाट’ पर नजर डालें तो यह 2025 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर थी, जिसका निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया था. फिल्म में सनी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई, जबकि रणदीप हुड्डा, रेजिना कैसैंड्रा, विनीत कुमार सिंह और सैयामी खेर जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण किरदार निभाए. राम्या कृष्णन और जगपति बाबू भी सपोर्टिंग रोल में थे. आईएमडीबी के मुताबिक, इसका बजट लगभग 80 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 117 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. यह 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में म्यूजिक एस. थमन का था.

यह भी पढ़ें: 16 मिनट के रोल के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीत ले गया था ये एक्टर, ऐसा विलेन जिसके आगे फीके लगे मोगैंबो-शाकाल

Latest and Breaking News on NDTV

कौन है बोयापती श्रीनू?

बोयापती श्रीनू को मास एक्शन फिल्मों के लिए पहचाना जाता है, वे इस प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं. बोयापती श्रीनू ने अखंडा (2021) जैसी फिल्मों से धूम मचाई, जिसने वर्ल्डवाइड 150 करोड़ कमाए और नंदमुरी बालकृष्ण की सबसे बड़ी हिट बनी. उनकी अन्य फिल्में जैसे ‘सर्राइनोडु’, ‘जया जानकी नायका’ और ‘विनय विदेय रामा’ भी एक्शन पैक्ड रही हैं. हालांकि, हालिया ‘अखंडा 2’ (2025) ने 122.6 करोड़ कमाए लेकिन फ्लॉप रही. 

कैसी फिल्में बनाते हैं जाट के मेकर्स 

मैत्री मूवी मेकर्स की बात करें तो यह प्रोडक्शन हाउस टॉलीवुड का बड़ा नाम है, जिसने ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी से इतिहास रचा. ‘पुष्पा 2’ ने 1500 करोड़ से ज्यादा कमाए और इंडियन सिनेमा की तीसरी सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी बनी. अन्य हिट्स में ‘श्रीमंथुडु’ (2015), ‘जनता गैरेज’ (2016), ‘रंगस्थलम’ (2018), ‘उप्पेना’ (2021) शामिल हैं. बॉलीवुड में ‘जाट’ उनकी पहली बड़ी एंट्री थी.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *