टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. श्रीलंका के पास बड़ा मौका है. अगर आज उसने ऑस्ट्रेलिया को हराया तो फिर ऑस्ट्रेलिया का सफर इस विश्वकप में लगभग समाप्त हो जाएगा. वहीं, श्रींलका सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी जारी है. इस मैच का लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए इस पेज को आप लगातार रिफ्रेश करते रहें…
कुछ हफ्ते पहले तक ऑस्ट्रेलिया को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ हार ने ग्रुप बी का समीकरण पूरी तरह बदल दिया है. ऑस्ट्रेलिया चोटों और प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से जूझ रहा है. जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी क्रम का बिखरना टीम के लिए खतरे की घंटी साबित हुआ. फिलहाल टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है. श्रीलंका से हार उन्हें तुरंत बाहर नहीं करेगी, लेकिन स्थिति बेहद मुश्किल जरूर बना देगी.
अगर ऑस्ट्रेलिया जीता तो फिर…
अगर ऑस्ट्रेलिया सह-मेजबान श्रीलंका को हरा देता है, तो ग्रुप बी की तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है. ऐसा भी संभव है कि श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया तीनों के छह-छह अंक हो जाएं और नेट रन रेट से फैसला हो. लेकिन फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे जरूरी दो अंक हासिल करना है.
दूसरी ओर, श्रीलंका के लिए गणित साफ है. अगर वह यह मुकाबला जीत लेता है, तो उसके छह अंक हो जाएंगे और सुपर 8 में जगह लगभग पक्की हो जाएगी.
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11: मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, मैट कुह्नेमैन.
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, दुशन हेमंथा, दुनिथ वेल्लालागे, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना.
—- समाप्त —-