Tuesday, February 24, 2026
HomeTechnologyShadab Khan underneath fireplace of criticism: शादाब खान को पूर्व क्रिकेटर पर...

Shadab Khan underneath fireplace of criticism: शादाब खान को पूर्व क्रिकेटर पर बयान देना पड़ा महंगा, हो रही आलोचना

होमखेलक्रिकेट

शादाब खान का पाकिस्तान में जमकर विरोध, तमाम पूर्व क्रिकेटर बौखलाए

Last Updated:

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ऑलराउंडर शादाब खान के बयान से बौखलाए हुए हैं. शहजाद ने लाइव डिबेट में कहा, “एक तो आप चोर रास्ते से आए हो. न आप परफॉर्मर हो, न ही डोमेस्टिक क्रिकेट में रेगुलर. फिर भी आपको लगातार मौका मिल रहा है. चोटिल होने के बाद आपने रिहैब भी नहीं किया. हसन अली को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया, लेकिन आपको नहीं,” 

शादाब खान का पाकिस्तान में जमकर विरोध, तमाम पूर्व क्रिकेटर बौखलाएZoom

सुपर 8 में उतरने से पहले पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान को लगी फटकार

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान को अपने ही देश के पूर्व क्रिकेट के खिलाफ आलोचना करना महंगा पड़ा है.  टीम के पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद ने उनके ऊपर निशाना साधा है. शादाब ने शाहिद अफरीदी और मोहम्मद यूसुफ समेत पूर्व खिलाड़ियों का अपमान किया था. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद शादाब की कई दिग्गज क्रिकेटरों ने आलोचना की थी. टीम मैनेजमेंट से उन्हें बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी के साथ बेंच पर बैठाने की मांग की थी.

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब एक रिपोर्टर ने शादाब से पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना के बारे में पूछा तो उन्होंने तीखा जवाब दिया. शादाब ने कहा कि दिग्गज खिलाड़ी कभी भी वर्ल्ड कप में भारत को नहीं हरा पाए, जबकि उनकी टीम ने 2021 में यह कारनामा किया था. शादाब का यह बयान कई पूर्व खिलाड़ियों को पसंद नहीं आया, यहां तक कि उनके ससुर सकलैन मुश्ताक को भी. अब अहमद शहजाद ने भी शादाब पर हमला बोला है.

शहजाद ने जियो न्यूज की लाइव डिबेट में कहा, “एक तो आप चोर रास्ते से आए हो. न आप परफॉर्मर हो, न ही डोमेस्टिक क्रिकेट में रेगुलर. फिर भी आपको लगातार मौका मिल रहा है. चोटिल होने के बाद आपने रिहैब भी नहीं किया. हसन अली को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया, लेकिन आपको नहीं,”

शहजाद ने आगे कहा, “अगर यह पक्षपात नहीं है तो और क्या है? ऐसी बातें करना अच्छा नहीं लगता. और आप खुद की तुलना 90 के दशक की टीम से कर रहे हो? उस टीम के भी अपने मसले थे और वे वर्ल्ड कप में भारत से हारते थे, लेकिन वे आपसे कहीं बेहतर थे. उनके प्रदर्शन देखो, उस दौर में उन्होंने भारत पर दबदबा बनाया था. सिर्फ दो पूर्व खिलाड़ियों ने टीम की आलोचना कर दी तो आप उनकी सारी मदद भूल गए? अपने सीनियर्स की इज्जत करना सीखो,”

मोहम्मद आमिर ने क्या कहा

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी शहजाद की बातों का समर्थन किया. उन्होंने कहा  “अगर आप टूर पर हो तो आलोचना होगी ही. ऐसे में आपको इस तरह की बातें कहने का कोई हक नहीं है. जब हम भी टूर पर होते थे, आलोचना होती थी, लेकिन मेरा फोकस अपने प्रदर्शन से आलोचकों को जवाब देने पर रहता था. अगर आप परफॉर्म नहीं कर रहे तो चुप रहना चाहिए,”

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

Tutorial de trading en gate.io on Insurance Agency Lead Scoring