RSS के भरोसे ना रहें, जाति-बिरादरी में चर्चा कर बड़े हिंदू समाज के लिए काम करें: संघ प्रमुख मोहन भागवत – rss chief mohan bhagwat said that people should work for their caste and hindu society also

Mohan Bhagwat in Gorakhpur: गोरखपुर में संघ शताब्दी वर्ष की सामाजिक सद्भाव बैठक में मोहन भागवत ने कहा कि आज समाज में संघ से अपेक्षाएं बढ़ी हैं।

RSS के भरोसे ना रहें, जाति-बिरादरी में चर्चा कर बड़े हिंदू समाज के लिए काम करें: संघ प्रमुख मोहन भागवत – rss chief mohan bhagwat said that people should work for their caste and hindu society also
संघ प्रमुख मोहन भागवत
गोरखपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि भारत स्वार्थ नहीं देखता। दुनिया के अन्य देशों पर संकट आने पर भारत उनकी सहायता के लिए आगे आता है। भारत सद्भावना का केंद्र हैं। प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं पर उन्‍होंने कहा कि जरूरी है कि अपनी जाति-बिरादरी में चर्चा कर बड़े हिंदू समाज के लिए काम करे। ब्लॉक स्तर पर बैठकों के बाद धीरे-धीरे बात आगे बढ़ेगी। समाज स्तर पर कार्य स्वयं करना होगा। संघ के भरोसे नहीं रहना चाहिए। हम हिंदू समाज के लिए क्‍या कर रहे हैं, यह भी सोचें।

मोहन भागवत रविवार को गोरखपुर में संघ शताब्दी वर्ष की सामाजिक सद्भाव बैठक में शामिल हुए। उन्‍होंने कहा कि अन्य देशों में विचार है कि मनुष्य से मनुष्य का संबंध एक सौदा है, लेकिन अपने देश में मनुष्यों के संबंध का विचार ऐसा नहीं है। यहां संबंध अपनेपन का है। हमारे देश में अनेक विविधताएं और अनेक रीति-रिवाज हैं। यहां विविधता में एकता है क्योंकि यहां एक नाता है-भारत को हम माता मानते हैं।

‘आज समाज में संघ से अपेक्षाएं बढ़ी हैं’

सरसंघचालक ने कहा कि संघ की दृष्टि पूर्णतया भारतीय चिंतन पद्धति से ही विकसित हुई है। आज समाज में संघ से अपेक्षाएं बढ़ी हैं। विश्व के पास ऐसा कोई तरीका नहीं है जो समाज को सुख और शांति दे सके इसलिए वह भी हमारी
तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा हैं।

‘हम एक बड़े समाज के लोग हैं’

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे हुए हैं। यह कोई उत्सव की बात नहीं है जिसे करने में 100 वर्ष लग गए, वह और पहले हो जाना चाहिए था। हमें करना यह है कि ब्लॉक स्तर पर वर्ष में 2-3 बार बैठें। हम अपनी जाति की चिंता कर रहे हैं, यह अच्छी बात है लेकिन ध्यान रखें कि हम एक बड़े समाज के लोग हैं। हिंदू समाज में पूर्ण स्वतंत्रता है। बैठक में विभिन्न जाति, समाज और पथ के प्रमुख व प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक की प्रस्तावना सह प्रान्त सद्भाव प्रमुख शिवाजी राय ने रखी और सामाजिक सद्भाव प्रमुख डॉ. राकेश कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया।

वैभव पांडे

लेखक के बारे मेंवैभव पांडेवैभव पांडेय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्‍हें 18 सालों का अनुभव है। इस दौरान हुए यूपी विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 का कवरेज कर चुके हैं। स्‍वतंत्र चेतना (लखनऊ), अकिंचन भारत (आगरा), देशबंधु (दिल्‍ली), आज समाज (इंडिया न्‍यूज ग्रुप, दिल्‍ली) और दैनिक जागरण (नोएडा/लखनऊ) जैसे संस्‍थानों में काम कर चुके हैं। करीब सात साल से NBT (Digital) के यूपी/उत्‍तराखंड टीम में कार्यरत हैं। उन्‍होंने डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्‍वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है।और पढ़ें