स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ ने रविवार को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंस आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। पृथ्वी ने सगाई समारोह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आकृति अग्रवाल एक एक्टेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।
वह पहले भी कई मौकों पर पृथ्वी के साथ देखी जा चुकी हैं। पृथ्वी शॉ की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। यूजर्स ने क्रिकेटर को बधाई दी। पृथ्वी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैदान पर छक्कों से लेकर मैदान के बाहर जीवन भर के प्यार तक। वह मेरी परफेक्ट पारी है।” पृथ्वी की सगाई उनके बचपन के दोस्त अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंदोक से शादी के कुछ ही दिनों बाद हुई है। पृथ्वी आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर खेलते नजर आएंगे। डीसी ने उन्हें नीलामी में 75 लाख रुपये में खरीदा था।