Tuesday, March 10, 2026
HomeSportPM Kisan Yojana: खाते में कब आएंगे 22वीं किस्त के 2-2 हजार?...

PM Kisan Yojana: खाते में कब आएंगे 22वीं किस्त के 2-2 हजार? मोबाइल से इस तरह देखें पैसा आएगा या नहीं

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के करोड़ों लाभार्थी 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस स्कीम के तहत एलिजिबल किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। ये राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।

सरकार अब तक इस योजना की 21 किस्तें जारी कर चुकी है और अब किसानों को 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि अब नई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि किसानों का ये इंतजार जल्द खत्म हो सकता है और किसानों के अकाउंट में अगली किस्त के 2,000 रुपये जल्द आ सकते हैं।

eKYC नहीं हुई तो रुक सकती है किस्त

वहीं, सरकार ने ये साफ तोर पर कहा है कि PM Kisan योजना के सभी लाभार्थियों के लिए eKYC करवाना जरूरी है। अगर किसी किसान ने अभी तक eKYC कम्पलीट नहीं की है, तो उसकी अगली किस्त रुक सकती है। eKYC कराने के दो आसान तरीके हैं या तो किसान आधिकारिक पोर्टल पर जाकर मोबाइल OTP से eKYC पूरा कर सकते हैं। नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी आप बायोमेट्रिक eKYC करवा सकते हैं।

मोबाइल से इस तरह देखें पैसा आएगा या नहीं

अगर आप भी ये चेक करना चाहते हैं कि आपको अगली किस्त मिलेगी या नहीं, तो घर बैठे मोबाइल से भी आप ये जानकारी देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें…

  • वेब ब्राउजर में सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
  • इधर से अब Beneficiary List वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां अपना राज्य, जिला, तहसील/उप-जिला, ब्लॉक और गांव सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद Get Report वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर खुली लिस्ट में अपना नाम सर्च करें।

पिछली किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

आप अपने मोबाइल से ही घर बैठे ये भी देख सकते हैं कि पिछली किस्त आपके अकाउंट में आई है या नहीं, बस इसके लिए भी आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है…

  • इसके लिए भी वेबसाइट पर जाकर Beneficiary Status ऑप्शन में जाएं।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर एंटर करें।
  • यहां अब स्क्रीन पर आपकी सभी किस्तों का पूरा विवरण दिख जाएगा।

कब तक जारी हो सकती है 22वीं किस्त?

रिपोर्ट्स के अनुसार PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के कोकराझार के दौरे पर होंगे और एक कार्यक्रम के दौरान किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर कर सकते हैं।

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments