Monday, February 23, 2026
HomeTechnologyPM Kisan Yojana: खाते में कब आएंगे 22वीं किस्त के 2-2 हजार...

PM Kisan Yojana: खाते में कब आएंगे 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये? मोबाइल से ऐसे चेक करें पैसा आएगा या नहीं

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लिए अगली यानी 22वीं किस्त जल्द जारी होने की खबर है। रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि ये किस्त फरवरी के आखिरी सप्ताह से लेकर मार्च 2026 के बीच किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि दूसरी तरफ सरकार ने अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

आपको बता दें कि इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसे 2,000 रूपए की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में भेजा जाता है। ऐसा अनुमान है कि इस बार भी करीब 9 करोड़ किसानों को इसका लाभ मिल सकता है लेकिन इसके लिए eKYC जरूरी है, वरना किस्त अटक सकती है।

eKYC जरूरी, नहीं तो अटक सकती है किस्त

पोर्टल पर बताया गया है कि सभी रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC कराना जरूरी है। अगर अभी तक आपने eKYC नहीं करवाई है, तो किस्त रुक सकती है। eKYC के लिए किसान खुद से पोर्टल पर OTP के जरिए इस प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं या नजदीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी करवा सकते हैं।

कैसे चेक करें आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं?

वहीं, अगर आप ये चेक करना चाहते हैं कि 22वीं किस्त के 2 हजार रुपये आपके खाते में आएंगे या नहीं तो इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा…

  • स्टेप 1: इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: इधर से अब होमपेज पर ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाएं ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी एंटर करें।
  • स्टेप 4: इतना करने के बाद ‘Get Report’ वाले बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: स्क्रीन पर आपके गांव/क्षेत्र के लाभार्थियों की लिस्ट दिखाई देगी। यहां अपना नाम चेक करें।

स्टेटस भी ऐसे मिनटों में फोन से चेक करें

इसी के साथ अगर आप ये भी देखना चाहते हैं कि आपकी पिछली किस्त आई है या नहीं, तो इसके लिए आप ‘Beneficiary Status’ ऑप्शन सेलेक्ट करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर एंटर करके किस्त की पूरी जानकारी देख सकते हैं।

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

Tutorial de trading en gate.io on Insurance Agency Lead Scoring