PM Kisan Status Check: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। पहले चर्चा थी कि होली पर किसानों को खुशखबरी मिल सकती है,लेकिन होली भी बीत गई है और अभी तक किसान खाली हाथ हैं। ऐसे में पीएम किसान के लाभार्थियों को सिर्फ अपने 2,000 रुपये का इंतजार है। अगर आप भी पीएम किसान योजना के 2 हजार रुपये मिलने की तारीख के बारे में जानना चाहते हैं, तो चलिए आपको इस योजना की किस्त से जुड़ा अपडेट बताते हैं।
कब आएंगे 2,000 रुपये?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 2,000 रुपये अगले सप्ताह के अंत तक किसानों के बैंक अकाउंट में जमा हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार सरकार होली के तुरंत बाद किसानों को उनके हक का पैसा देने की सोच रही है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह के अंत तक किसानों को पीएम किसान योजना की 22 वीं किस्त मिल जाएगी।
किसानों को हर साल मिलते हैं 6,000 रुपये
केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों को 6,000 रुपये देती है। ये पैसे उन्हें तीन किस्तों में दिए जाते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि खुद पीएम मोदी किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे DBT के तहत पैसे भेज देते हैं। बता दें कि पीएम किसान योजना की हर किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है। हालांकि कभी-कभी किस्त के आने में देरी होती है, तो किसान थोड़े परेशान हो जाते हैं।
कैसे चेक करें पीएम किसान स्टेटस
अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त के आने से पहले अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो उसका प्रोसेस काफी आसान है।
- सबसे पहले आपको पीएम किसान के पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको Know Your Status पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा।
- अब आपको एक OTP आएगा, उसको वेरिफाई करें।
- OTP वेरिफाई होने के बाद आप अपना स्टेटस पता कर सकते हैं।
कब शुरू हुई थी ये योजना?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना देशभर के किसानों के लिए वरदान है। इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 में की गई थी। उसके बाद से अब तक हर साल किसानों को पीएम किसान योजना के तहत हर साल 6,000 रुपये मिलते हैं।
13 मार्च को जारी हो सकती है किस्त
पीएम मोदी 13 मार्च को असम के कोकराझार का दौरा करने वाले हैं। यहां पर वो राज्य में विकास प्रोजेक्ट्स की नींव रखेंगे। चुनाव से पहले पीएम मोदी का ये दौरा काफी अहम और बड़ा माना जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि पीएम मोदी इसी दिन पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की घोषणा कर सकते हैं।
कब आई थी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त पिछले साल 19 नवंबर को जारी की गई थी। इस किस्त में किसानों को उनके 2,000 रुपये मिले थे। उसके बाद से ही किसानों को अपनी 22वीं किस्त का इतंजार है।