Pathum Nissanka take stunning catch dismiss Glenn Maxwell: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाथुम निसंका ने सनसनीखेज कैच लपककर सबको हैरान कर दिया.

होमखेलक्रिकेट

उड़ता हुआ चीता बने पाथुम निसंका… इस अद्भुत कैच को देख दुनिया सन्न है

Last Updated:

Pathum Nissanka take stunning catch dismiss Glenn Maxwell: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाथुम निसंका ने एक अद्भुत कैच लपका. निसंका के इस कैच को देखकर दुनिया सन्न है. खुद ग्लेन मैक्सेवल को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था कि निसंका ने हवा में गोता लगाते हुए उस मुश्किल कैच को लपका है.

Pathum Nissanka take stunning catch dismiss Glenn Maxwell: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाथुम निसंका ने सनसनीखेज कैच लपककर सबको हैरान कर दिया.Zoom

पाथुम निसंका ने लपका बेहतरीन कैच

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाथुम निसंका ने एक अद्भुत कैच लपककर सनसनी मचा दी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में निसंका ने ग्लेन मैक्सेवल का ये लपका. निसंका ने जिस फुर्ति से हवा में डाइव लगाकर कैच को पकड़ा उसे देखकर हर कोई सन्न है. कैच लेने के लिए निसंका के पास माइक्रो सेकंड जितना रिएक्शन टाइम था. यही कारण है कि खुद ग्लेन मैक्सवेल भी यकीन नहीं कर पा रहे थे कि वह कैच आउट हुए हैं. सोशल मीडिया पर इसे टूर्नामेंट का बेस्ट कैच बताया जा रहा है.

बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल जब 22 रन के स्कोर पर थे तो उन्होंने दुशान हेमन्था की गेंद पर स्विच हिट खेलने की कोशिश की. गेंद लगभग पाथुम निसंका को पार कर लिया था, लेकिन उन्होंने तेजी दिखाते हुए बेहतरीन टाइमिंग का संतुलन बनाया और दोनों हाथों से कैच लेकर गेंद को अपने पंजे में जकड़ लिया.

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 181 रन 

श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो के मैच में ऑस्ट्रेलिया को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. बल्लेबाजी में मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई थी, लेकिन मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाजी बुरी तरह से बिखर गई, जिसके कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल में 181 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा ट्रेविस ने 29 गेंद में 56 रनों की पारी खेली.

इसके अलावा मिचेल मार्श ने 27 गेंद में 54 रनों का योगदान दिया. वहीं जोश इंग्लिस ने 27 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाजों के अलावा और कोई भी दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर सका.  वहीं गेंदबाजी की बात करें तो श्रीलंका के लिए दुशान हेमन्था ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा दुष्मंथा चमीरा के खाते में 2 विकेट आया, जबकि महेश तीक्षणा, कुसल मेंडिस और दुनिथ वेलालागे ने एक-एक विकेट झटके.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Online Maharashtra
Logo
Compare items
  • Total (0)
Compare
0
Shopping cart