Wednesday, February 25, 2026
HomeBusinessPakistan received trophies when Australia exit from ICC Event: जब ऑस्ट्रेलिया आईसीसी...

Pakistan received trophies when Australia exit from ICC Event: जब ऑस्ट्रेलिया आईसीसी टूर्नामेंट से जल्दी हुआ बाहर, पाकिस्तान बना चैंपियन

होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तान के लिए गजब संयोग, क्या 1992, 2009 और 2017 वाला कारनामा दोहराएगी टीम

Last Updated:

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार चल रही है. आंकड़े सामने आए हैं कि जब भी आईसीसी इवेंट से कंगारू टीम ऐसे बाहर हुई है तो पाकिस्तान ने टूर्नामेंट जीता है. 1992, 2009 और 2017 में ऐसा वाकई हो चुका है.

पाकिस्तान के लिए गजब संयोग, क्या 1992, 2009 और 2017 वाला कारनामा दोहराएगी टीमZoom

पाकिस्तान के लिए बना गजब संयोग, क्या 1992, 2009 और 2017 वाला कारनामा दोहराएगी टीम

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इस बार ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए शर्मनाक रहा. टीम को ग्रुप स्टेज से ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया के जल्दी बाहर होने पर सोशल मीडिया पर एक खास चर्चाएं शुरू हो गई. ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि जब जब कंगारू टीम इस तरह से आईसीसी इवेंट से बाहर हुई है तो पाकिस्तान उस बार चैंपियन बना.  पाकिस्तानी फैंस इस बात से बहुत खुश हैं और मानते हैं कि इतिहास खुद को दोहरा सकता है. क्या ये दावा सही है इसके बारे में हम आपको बताएंगे.

कई समर्थकों के लिए यह सिर्फ एक बड़ी टीम के जल्दी बाहर होने की बात नहीं है. यह एक पैटर्न है जो पहले भी बड़े ICC टूर्नामेंट्स में देखा गया है. जब भी ऑस्ट्रेलिया किसी बड़े ICC टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में बाहर होती है, पाकिस्तान किसी तरह ट्रॉफी जीत जाता है. क्रिकेट का खेल ऐसा है जिसे लेकर फैंस में हद से ज्यादा जुनून देखने मिलता है. जहां दीवानगी होती है वहां अंधविश्वास से होगा. इसे संयोग कह सकते हैं कि पाकिस्तान ने जितने आईसीसी खिताब जीते उस बार ऑस्ट्रेलिया पहले राउंड से बाहर हो गया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तान ने जीता पहला वर्ल्ड कप

1992 में ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट के अपने पहले दो मैच हार दिए थे. उन्होंने जोरदार वापसी की और बाकी छह में से चार मैच जीते, लेकिन फिर भी सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गए. उस समय फॉर्मेट राउंड-रॉबिन था, जिसमें सभी टीमें एक-दूसरे से एक बार खेलती थीं और टॉप चार सेमीफाइनल में जाती थीं. तो हां, तकनीकी रूप से वे ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गए थे. पाकिस्तान, इमरान खान की कप्तानी में, क्रिकेट की सबसे बड़ी कहानियों में से एक लिखी. उन्होंने पहली बार वर्ल्ड कप जीता, फाइनल में इंग्लैंड को हराया और इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया.

2009 टी20 वर्ल्ड कप

यह पैटर्न 2009 में फिर दिखा. ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई जब श्रीलंका ने उन्हें छह विकेट से हरा दिया. पाकिस्तान ने मौके को दोनों हाथों से पकड़ा. वे फाइनल में पहुंचे और कप्तान यूनिस खान की अगुवाई में श्रीलंका को हराकर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के जल्दी बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने बड़ी ICC ट्रॉफी जीती.

2017 चैंपियंस ट्रॉफी

फिर आया 2017. ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं जीत पाई और बाहर हो गई. दक्षिण अफ्रीका, दूसरी टॉप टीम भी जल्दी बाहर हो गई. पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया. फाइनल में उन्होंने भारत को 180 रन से हराया, जो चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास के सबसे यादगार मैचों में से एक था. कप्तान सरफराज अहमद थे. तीन बड़े टूर्नामेंट. तीन बार ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज में बाहर. तीन बार पाकिस्तान ने खिताब जीता.

2013 में बदल गया इतिहास

ऑस्ट्रेलिया की टीम 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में भी ग्रुप स्टेज में बाहर हो गई थी. इस बार बाकी आईसीसी इवेंट में का पैटर्न टूट गया. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

Tutorial de trading en gate.io on Insurance Agency Lead Scoring