Not 13 Just 4 Recharges Year Check Jio Airtel finest 90 Day Plans with Data and Calling Benefits | छोड़िए साल में 13 बार रीचार्ज की टेंशन! Jio-Airtel के इन प्लान्स से साल में सिर्फ 4 बार दें पैसे, 12 महीने की होगी छुट्टी

Not 13 Just 4 Recharges Year Check Jio Airtel finest 90 Day Plans with Data and Calling Benefits | छोड़िए साल में 13 बार रीचार्ज की टेंशन! Jio-Airtel के इन प्लान्स से साल में सिर्फ 4 बार दें पैसे, 12 महीने की होगी छुट्टी

Best 3 Months Recharge Plan: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सबसे बड़ी टेंशन होती है हर महीने खत्म होने वाले रीचार्ज पैक से. जैसे ही महीना खत्म होने को आता है उससे पहले ही रीचार्ज पैक खत्म होने का मैसेज आने लगता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर महीने 28 दिन वाला रीचार्ज कराकर आप अनजाने में साल के 12 नहीं बल्कि 13 बार रीचार्ज करा रहे हैं? टेलिकॉम कंपनियों के 28 दिन वाले गणित ने आम आदमी की जेब पर अलग ही दबाव डाला है. लेकिन अगर आप थोड़ा स्मार्ट तरीका अपनाएं तो साल भर में 1 बार अतरिक्त रीचार्ज के खर्च से बच सकते हैं.

टेलीकॉम कंपनी Jio और Airtel के रीचार्ज प्लान लिस्ट में कुछ ऐसे धाकड़ प्लान्स हैं जिनमें आपको साल में सिर्फ 4 बार रीचार्ज करना होगा और पूरे साल भर की छुट्टी मिल जाएगी. आइए जानते हैं इन पैसा वसूल 90 दिनों वाले प्लान्स की पूरी डिटेल्स.

क्यों है 90 दिन वाला प्लान ज्यादा फायदेमंद?

अगर आप 28 दिन वाले प्लान का रीचार्ज करते हैं तो आपको सालभर में 13 बार रीचार्ज करना पड़ता है. लेकिन अगर आप 90 दिनों वाला प्लान चुनते हैं तो साल में सिर्फ 4 बार रीचार्ज कराना होगा और 360 दिनों तक रीचार्ज की छुट्टी मिल जाती है. इससे न सिर्फ आपकी भागदौड़ कम होती है बल्कि कई बार लंबी वैलिडिटी के कारण डेटा और कॉलिंग की दरें भी सस्ती पड़ती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Not 13 Just 4 Recharges Year Check Jio Airtel finest 90 Day Plans with Data and Calling Benefits | छोड़िए साल में 13 बार रीचार्ज की टेंशन! Jio-Airtel के इन प्लान्स से साल में सिर्फ 4 बार दें पैसे, 12 महीने की होगी छुट्टी

Jio का 90 दिनों वाला प्लान

अगर आप Jio यूजर्स हैं और आप लंबी वैलिडिटी वाले रीचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो आपके लिए 899 रुपये वाला रीचार्ज प्लान बेस्ट हो सकता है. इस पैक में आपको 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, अगर यही रीचार्ज आप 4 बार करते हैं तो लगभग सालभर की छुट्टी हो जाती है. इस रीचार्ज प्लान में आपको 5G अनलिमटेड, जियो हॉटस्टार, जियो टीवी, जियोक्लाउड का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है, साथ ही हर दिन के लिए  2G डेटा भी मिलता है. 

Airtel के 90 दिन वाले प्लान

एयरटेल का 929 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन है जो हर महीने रीचार्ज की झंझट से पूरी तरह मुक्ति चाहते हैं. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 90 दिनों की लंबी वैलिडिटी है, जो आपको पूरे 3 महीने तक बेफिक्र रखती है. अगर देखें तो 4 बार रीचार्ज करने से आप लगभग सालभर रीचार्ज की टेंशन से फ्री रहते हैं. बात करें डेटा की तो इसमें आपको हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसके साथ ही, देशभर के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है और रोजाना 100 SMS भी मुफ्त मिलते हैं.

(ये भी पढ़ेंः BSNL का धमाकेदार कमबैक! केंद्रीय मंत्री ने बताया कैसे 5G में बदल जाएगा नेटवर्क)

इतना ही नहीं Airtel इस पैक के साथ Xstream Play का ऐक्सेस देता है, जिसमें लाइव टीवी और OTT कंटेंट देखने का मजा मिलेगा. साथ ही फ्री हेलो ट्यून्स भी मिलती हैं, जिन्हें आप 30 दिन तक सेट कर सकते हैं. सबसे खास बात इस रीचार्ज पैक के साथ कॉलिंग और SMS पर स्पैम अलर्ट भी मिलता है जिससे आप फेक कॉल्स से बच सकेंगे.

(ये भी पढ़ेंः 1 साल में 13 रिचार्ज का चक्कर खत्म! Jio, Airtel और Vi ने पेश किए जादुई प्लान)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *