Friday, March 6, 2026
HomeBusinessNifty Falls 150 Points to 24,600; Bank, Realty, Auto Stocks Dip

Nifty Falls 150 Points to 24,600; Bank, Realty, Auto Stocks Dip

मुंबई43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 6 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक (0.65%) की गिरावट के साथ 79,500 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक (0.60%) की गिरावट है। ये 24,600 पर है। आज के कारोबार में बैंक, रियल्टी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 89 अंक या (1.59%) गिरकर 5,495 पर है।
  • जापान का निक्केई 212 अंक या 0.38% चढ़कर 55,490 पर ट्रेड कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 438 अंक या 1.73% चढ़कर 25,760 पर है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 10 अंक या 0.25% ऊपर 4,118 पर है।

अमेरिकी बाजार में 5 मार्च को गिरावट रही

  • डाउ जोन्स 785 अंक (1.61%) गिरकर 47,955 के स्तर पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.26% गिरकर 22,749 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 39 अंक (0.56%) गिरकर 6,831 पर बंद हुआ।

कल सेंसेक्स 900 अंक चढ़कर बंद हुआ था

शेयर बाजार में कल यानी 5 मार्च को बढ़त रही। सेंसेक्स 900 अंक (1.14%) की तेजी के साथ 80,016 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 285 अंक (1.17%) की बढ़त रही। ये 24,766 के स्तर पर बंद हुआ।ऑटो, मेटल, फार्मा और एनर्जी शेयर्स में बढ़त रही।

खबरें और भी हैं…
Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments