इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला है. स्कॉटलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 152 रन लगाए थे. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम 2 विकेट गंवा चुकी है. टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट और जोस बटलर दोनों ही आउट हो चुके हैं. जिसमें बटलर ने 3 और साल्ट ने 2 रन बनाए लेकिन, बटलर ने महज 3 रन बनाने के साथ ही अपने नाम पर एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित कर लिया है. दरअसल, हम बात कर रहें टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में, इस मामले में अब बाबर आजम नंबर 1 पर हैं. बता दें कि टी20I में आजतक केवल 4 खिलाड़ियों ने 4000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं और अब इस खास फेहरिस्त में इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज जोस बटलर का नाम आ गया है. वह 4000 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन चुके हैं और इंग्लिश क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी.
बटलर ने बनाया अनोखा कीर्तिमान
गौरतलब है कि जोस बटलर अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं. 4000 रनों के साथ वह रोहित, विराट और बाबर आजम की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. बटलर ने ये कीर्तिमान 150 मैचों की 138 पारियों में पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 148.90 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1 शतक और 28 अर्धशतक लगाने का काम किया है. साथ ही उनके नाम रोहित शर्मा और मुहम्मद वसीम के बाद सबसे ज्यादा छक्के भी उड़ाने का रिकॉर्ड है.बटलर 174 सिक्सेस के साथ सूर्यकुमार यादव के साथ संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं.

रोहित-विराट स्पेशल क्लब में एंट्री
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम के पास है. उनके नाम पर 141 मैचों में 4566 रनों का रिकॉर्ड है. वहीं, दूसरे नंबर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम है उन्होंने 159 मैचों में 4231 रन बनाए हैं. इस मामले में तीसरे पायदान पर विराट कोहली का नाम है और उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 125 मैचों में 4188 रन बनाए हैं. अब इस खास लिस्ट में बटलर ने अपना नाम दर्ज करा लिया है और उनके नाम पर 150 मैचों में 4000 हो चुके हैं.
सबसे कम गेंदों में 4000 रन
जोस बटलर – 2690 गेंद – 4000 रन
रोहित शर्मा – 2860 गेंद – 4000 रन
विराट कोहली – 2900 गेंद – 4000 रन
बाबर आजम – 3081 गेंद – 4000 रन
ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह Vs साहिबजादा फरहान, कोलंबो में महासंग्राम, क्या इस बार बदला होगा पूरा?