Is Today Bank Holiday: आज 19 मार्च को देशभर में नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। नवरात्रि के कारण आज देशभर कई ऑफिस, स्कूल और कॉलेज बंद है। ऐसे में लोगों को कन्फ्यूजन है कि क्या आज उनके राज्य में बैंक भी बंद रहने वाले हैं या नहीं (Is Bank Closed Today or Not)। आज नवरात्रि के अलावा देशभर कई और त्योहार भी मनाए जाएंगे।
इसकी वजह से कई राज्यों में बैंक क्लोज रहने वाले हैं। सबसे पहले जानते हैं कि आज बैंक कहां-कहां बंद रहेंगे?
Is Bank Closed Today: कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक
आज देशभर में नवरात्रि उत्सव के अलावा कई इलाकों में अलग-अलग उत्सव होने हैं। इनमें गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगू नव वर्ष और सजिबु नोंगमापनबा उत्सव शामिल हैं। इसलिए आज कई जगह बैंक क्लोज रहने वाले हैं।
अब जानते हैं कि आज बैंक कहां-कहां बंद रहेंगे। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार आज महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और जम्मू कश्मीर इत्यादि में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा बाकी सभी राज्यों में बैंक सामान्य तौर पर काम करेंगे।अगर आप आज बैंक से जुड़ा कोई काम करना चाहते हैं तो ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं।
Bank Holiday: इस शनिवार नहीं बंद रहेंगे बैंक
आरबीआई के मुताबिक देश के सभी दूसरे और चौथे शनिवार को क्लोज रहते हैं। इसके साथ ही हफ्ते हर रविवार भी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी होती है। हालांकि 21 मार्च को इस महीने का तीसरा शनिवार है। इसलिए 21 मार्च के दिन बैंक सामान्य तौर पर काम करेंगे।
अब जानते हैं कि अगर आपके राज्य में आज बैंक क्लोज है तो आप जरूरी काम कैसे निपटा सकते हैं।
बैंक क्लोज है तो ऐसे निपटाएं जरूरी काम
इस डिजिटल जमाने में हम बैंक से जुड़े कई काम ऑनलाइन बैंकिंग की मदद से पूरे कर सकते हैं। हालांकि कुछ काम आज भी ऐसे है जिसके लिए बैंक जाना ही पड़ता है। आप ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम मशीन के जरिए कई जरूरी काम जैसे बैंक खाता खोलना, कैश निकासी, बैंक से जुड़ी डिटेल जानना इत्यादि पूरे कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको कोई परेशानी होती है तो बैंक के कस्टमर केयर का लाभ भी उठा सकते हैं।