IPL 2026: Tim David ने नेट्स मारा मॉन्स्टर छक्का, INJURED होने से बाल-बाल बची फैन गर्ल; देखें VIDEO

IPL 2026: Tim David ने नेट्स मारा मॉन्स्टर छक्का, INJURED होने से बाल-बाल बची फैन गर्ल; देखें VIDEO

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक 22 सेकंड का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि टिम डेविड नेट्स में बैटिंग करते हुए एक बेहद ही ताकतवर छक्का लगाते हैं। यहां टिम डेविड के बैट से टकराने के बाद गेंद हवा में ट्रेवल करते हुए और सीधा स्टैंड में गिरती है। इसी बीच स्टैंड्स में बैठी एक फैन गर्ल बॉल को अपनी तरफ आता देख खतरे को भांप लेती है और तुरंत वहां से उठकर दूसरी तरफ चली जाती है।

गौर करें कि ये बॉल वहां पर गिरती है, जहां से फैन गर्ल उठी थी। यानी वो वहां से नहीं उठती तो उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी। राहत की बात ये रही कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि RCB ने इस ताकतवर बल्लेबाज़ को पूरे 3 करोड़ में रिटेन किया है।

बात करें अगर 30 साल के टिम डेविड के आईपीएल करियर की तो वो इस टूर्नामेंट में अब तक 50 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 173.36 की स्ट्राइक रेट से 846 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि IPL 2025 में तो टिम डेविड ने बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया था और 12 मैचों में 62.33 की औसत और 185.15 की स्ट्राइक रेट से 187 रन ठोके थे। वो RCB के लिए एक मैच विनर बनकर सामने आए थे, जिस वज़ह से उन पर टीम ने एक बार फिर पूरा भरोसा जताया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की पूरी टीम: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओट्सवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *