Sunday, March 15, 2026
HomeBusinessIPL 2026 की तारीखों में बदलाव, अब दो दिन बाद शुरू होगा...

IPL 2026 की तारीखों में बदलाव, अब दो दिन बाद शुरू होगा टूर्नामेंट, RCB खेलेगी ओपनिंग मैच – ipl 2026 date change 28 march begin remaining 31 could rcb venue tspoa

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शेड्यूल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. टूर्नामेंट अब तय तारीख से दो दिन बाद शुरू होगा. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2026 का आगाज अब 28 मार्च से होगा, जबकि पहले इसे 26 मार्च से शुरू करने की योजना थी.

15 दिसंबर 2025 को सभी 10 फ्रेंचाइजीज को दी गई जानकारी में 26 मार्च की तारीख बताई गई थी, लेकिन अब आंतरिक रूप से शुरुआत 28 मार्च तय की गई है. फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: IPL से पहले वैभव सूर्यवंशी की आंधी, 14 गेंदों पर जड़ी फ‍िफ्टी…अर्जुन तेंदुलकर ने भी काटा गदर

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक अगले हफ्ते होने वाली है, जिसमें पूरे कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा. शेड्यूल जारी करने में देरी की मुख्य वजह असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं. अभी तक चुनाव आयोग ने इन राज्यों की तारीखों का ऐलान नहीं किया है. बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का होम ग्राउंड कोलकाता स्थित है ईडन गार्डन्स है. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का होम ग्राउंड चेन्नई का एमए चिदम्बरम स्टेडियम है. वहीं गुवाहाटी का बरसापारा स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स (RR) का दूसरा होम वेन्यू है

2008 में आईपीएल शुरू होने के बाद जब-जब देश में लोकसभा या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव हुए हैं, तब शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया गया था. 2009, 2014, 2019 और 2024 में ऐसा हो चुका है. इस बार आईपीएल गवर्निंग काउंसिल यही मॉडल अपनाएगी या चुनाव तारीखों का इंतजार करेगी, इस पर फैसला होना बाकी है. 

आरसीबी खेलेगी ओपनिंग मैच, लेकिन…
टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) खेलेगी. लेकिन बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले साल आरसबी की विक्ट्री परेड के दौरान हुई भगदड़ के बाद टीम अपने होम मैचों को लेकर विचार कर रही है. आरसीबी ने वैकल्पिक वेन्यू के तौर पर नवी मुंबई, रायपुर और पुणे को शॉर्टलिस्ट किया है.

आरसीबी की कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के साथ बातचीत जारी है कि टीम के सातों घरेलू मैच बेंगलुरु में ही हों या किसी अन्य शहर में शिफ्ट किए जाएं. अब सभी की नजरें आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक पर टिकी हैं, जहां से शेड्यूल और ओपनिंग वेन्यू को लेकर पूरी तस्वीर साफ होगी.

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments