Monday, March 2, 2026
HomeBusinessIND vs WI T20 WC Live Score: भारत-वेस्टइंडीज में आज सेमीफाइनल की...

IND vs WI T20 WC Live Score: भारत-वेस्टइंडीज में आज सेमीफाइनल की टक्कर, थोड़ी देर में टॉस – ind vs wi t20 world cup 2026 dwell cricket rating india vs west indies match aksp

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का 52वां मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाना है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाली सुपर-8 की ये भिड़ंत दोनों ही टीमों के लिए क्वार्टर फाइनल के जैसे है. क्योंकि ये मैच जो भी जीतेगा वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. हारने वाली टीम के लिए ये वर्ल्ड कप यहीं खत्म हो जाएगा. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड और पल-पल की अपडेट जानने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.

दोनों टीमें पावर-हिटिंग में आगे

भारत और वेस्टइंडीज इस टूर्नामेंट की दो सबसे खतरनाक सिक्स मारने वाली टीमें हैं. वेस्टइंडीज ने 66 और भारत ने 63 छक्के लगाए हैं. दोनों टीमों को सिर्फ साउथ अफ्रीका के खिलाफ परेशानी हुई.

भारत को स्लोअर गेंदों पर दिक्कत हुई है, जबकि वेस्टइंडीज शॉर्ट बॉल के खिलाफ संघर्ष करती दिखी है. लेकिन दोनों टीमों ने जरूरत पड़ने पर मैच जिताने वाले प्रदर्शन भी किए हैं.

दबाव किस पर ज्यादा?

भारत पर तीन तरह का दबाव है. डिफेंडिंग चैंपियन होने का, पिछले दो साल की सबसे मजबूत टीम होने का और मेजबान होने का. चेन्नई में टीम ने लय पकड़ी, लेकिन असली परीक्षा अब कोलकाता में है.

वहीं वेस्टइंडीज की पहचान टी20 की खतरनाक टीम की रही है. भले ही टीम में बड़े नाम कम हो गए हों, लेकिन इस फॉर्मेट में वे कभी भी मैच पलट सकते हैं.

भारत-वेस्टइंडीज के बीच ‘करो या मरो’ की जंग, यहां देखें हर गेंद का अपडेट

पिच और मौसम रिपोर्ट

सैमी ने पिच को देखकर कहा कि विकेट थोड़ा सूखा लग रहा है, हालांकि हल्की हरियाली भी है. यह इस मैदान पर टूर्नामेंट का पहला शाम 7 बजे वाला मैच है, इसलिए पहले के औसत स्कोर से ज्यादा अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. पिछले हफ्ते बारिश हुई थी, लेकिन रविवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है.

भारत की संभावित XI:

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

रिंकू सिंह पिता के अंतिम संस्कार के कारण टीम से बाहर थे, वे वापस जुड़ सकते हैं, लेकिन प्लेइंग इलेवन में तुरंत शामिल होने की संभावना कम है.

वेस्टइंडीज की संभावित XI:

ब्रैंडन किंग, शाई होप, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ.

भारत ने इस टूर्नामेंट में फिंगर स्पिन के खिलाफ 19 विकेट गंवाए हैं. ऐसे में वेस्टइंडीज रोस्टन चेज, अकील होसेन और गुडाकेश मोती तीनों को खिला सकती है.

वहीं वेस्टइंडीज ने पिछले वर्ल्ड कप के बाद से टी20 में सबसे ज्यादा 67 विकेट लेग स्पिन के खिलाफ गंवाए हैं. ऐसे में वरुण चक्रवर्ती बड़ा खतरा बन सकते हैं.

2016 में क्या हुआ था

यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा की लड़ाई है. भारत जीतकर सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगा. वहीं वेस्टइंडीज 2016 वाली कहानी दोहराने का सपना देख रही है.
 

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments