Monday, February 23, 2026
HomeTechnologyIND vs SA: अक्षर की नो एंट्री, मार्करम ने किए 4 बदलाव,...

IND vs SA: अक्षर की नो एंट्री, मार्करम ने किए 4 बदलाव, देखें भारत-साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 – india vs south Africa taking part in 11 t20 world cup tremendous 8 conflict particulars ntcpas

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप का सुपर-8 मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. भारत इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतरा है. वहीं, साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग 11 में 4 बदलाव किए हैं.

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडन मार्करम,  क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागीसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन,  तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

यह भी पढ़ें: India vs South Africa T20 WC Live Score: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ बल्लेबाजी का लिया फैसला

ऐसा रहा है टीम इंडिया का सफर

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने दमदार अंदाज में सुपर-8 में जगह बनाई. अमेरिका के खिलाफ एक समय टीम थोड़ी दबाव में जरूर दिखी, लेकिन उसके बाद शानदार वापसी की. नामीबिया को 93 रन से हराकर भारत ने अपना इरादा साफ कर दिया. पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबला भी भारत के लिए आसान साबित हुआ. वहीं ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में नीदरलैंड्स को 17 रन से हराकर टीम ने चारों मैच जीतकर टॉप पर जगह बनाई.

दिलचस्प बात यह रही कि भारत ने चारों मुकाबले लक्ष्य का बचाव करते हुए जीते और सिर्फ एक बार टॉस जीता. वह भी नीदरलैंड्स के खिलाफ.

बल्लेबाजी में ईशान किशन 4 मैचों में 176 रन और 202.30 के स्ट्राइक रेट के साथ सबसे आगे हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती 9 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं, उनका औसत 6.89 है.

भारत ने अब तक कुल 35 विकेट लिए हैं, जिनमें 18 तेज गेंदबाजों और 17 स्पिनरों ने हासिल किए हैं. यह दिखाता है कि टीम की गेंदबाजी पूरी तरह संतुलित और लय में है. खास बात यह भी है कि अभिषेक शर्मा अभी तक खाता भी नहीं खोल पाए हैं, फिर भी टीम का प्रदर्शन दबदबे वाला रहा है.

अहमदाबाद के इस मैदान पर भारत ने 9 में से 7 मुकाबले जीते हैं, जो टीम के आत्मविश्वास को और मजबूत करता है.

दक्षिण अफ्रीका का ऐसा रहा है सफऱ

दक्षिण अफ्रीका ने अपने अभियान की शुरुआत कनाडा पर 57 रन की आसान जीत से की. इसके बाद अहमदाबाद में अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में डबल सुपर ओवर में जीत दर्ज की. ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड को सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने उन्हें भी आसानी से हरा दिया.

यूएई के खिलाफ आखिरी मैच में 123 रन का लक्ष्य उन्होंने 14 ओवर के भीतर ही हासिल कर लिया. चार मैचों में दो जीत लक्ष्य का पीछा करते हुए और दो लक्ष्य बचाते हुए आईं, जिसमें एक डबल सुपर ओवर की जीत भी शामिल रही.

दक्षिण अफ्रीका ने कुल 31 विकेट लिए हैं, जिनमें 24 तेज गेंदबाजों और 4 स्पिनरों ने चटकाए हैं. लुंगी एनगिडी 3 मैचों में 8 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं. कप्तान एडेन मार्करम 4 मैचों में 178 रन और 187.37 के स्ट्राइक रेट के साथ टीम के टॉप स्कोरर हैं.

अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने 4 में से 3 मैच जीते हैं, जिनमें एक मुकाबला डबल सुपर ओवर से तय हुआ.

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

Tutorial de trading en gate.io on Insurance Agency Lead Scoring