IND vs PAK T20 WC Live Score: अभिषेक शर्मा नहीं खोल सके खाता, सलमान ने भारत को दिया पहला झटका – ind vs pak t20 world cup 2026 live cricket score ntcpas

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए हैं. कुलदीप यादव और अभिषेक की वापसी हुई है. जबकि अर्शदीप और संजू बाहर हैं. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. इस मुकाबले की पल-पल की अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए इस पेज को आप लगातार रिफ्रेश करते रहें…

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन आफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

T20 WC India vs Pakistan: देखें मैच का बॉल बाय बॉल अपडेट

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

अबतक कैसा रहा है दोनों टीमों का सफर

दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं. भारत ने विश्वकप टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया था और फिर नामीबिया को 93 रन से मात दी थी. चार अंकों और +3.050 नेट रन रेट के साथ भारत टेबल में शीर्ष पर है. 

जबकि पाकिस्तान ने पहले नीदरलैंड्स को रोमांचक मुकाबले में हराया, फिर अमेरिका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की और +0.932 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है.

टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 मैच हुए हैं, जिसमें भारत 13-3 से आगे है. टी20 विश्व कप में यह अंतर और भी बड़ा है- 8 मैचों में भारत 7-1 से आगे है.

IND vs PAK: टी20I हेड-टू-हेड

कुल मैच: 16
भारत: 13 (1 बॉल-आउट से)
पाकिस्तान: 3
टाई: 1 (भारत ने बॉल-आउट से जीता)
नो रिजल्ट: 0

टी20 विश्व कप हेड-टू-हेड

कुल मैच: 8
भारत: 7 (1 बॉल-आउट से)
पाकिस्तान: 1
टाई: 1 (भारत ने बॉल-आउट से जीता)
नो रिजल्ट: 0

—- समाप्त —-

Online Maharashtra
Logo
Compare items
  • Total (0)
Compare
0
Shopping cart