Sunday, March 22, 2026
HomeTechnologyIdeas of India 2026: एबीपी न्यूज के 'आईडिया ऑफ इंडिया' में शाहरुख...

Ideas of India 2026: एबीपी न्यूज के ‘आईडिया ऑफ इंडिया’ में शाहरुख खान, किंग खान ने की इन खास लोगों की तारीफ

बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान एबीपी न्यूज के ‘आईडिया ऑफ इंडिया’ में शामिल हुए. शाहरुख खान इस दौरान ब्लू सूट में हमेशा की तरह हैंडसम दिखे. यहां शाहरुख ने हाई जंपर प्रवीन कुमार और पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अवनि लेखरा की तारीफ की और उन्हें सम्मानित किया.

यहां शाहरुख खान ने कहा, ‘रोज की जिंदगी में हम लोगों को थोड़ा सा बूस्ट चाहिए होता है. कुछ विटामिन चाहिए होते हैं ताकि हम लोग आगे बढ़ सके. कुछ कर सके. जो मैं मानता हूं जिंदगी के दो विटामिन है साहस और उत्साह. आज हम जिनको सम्मानित करने वाले हैं स्टेज पर वो लोग साहस और उत्साह की परिभाषा हैं. जब हम ऐसे स्पोर्ट्स लोगों को देखते हैं तो समझ आता है कि साहस इच्छा है. वो विश्वास रखते हैं कि क्या पॉसिबल है. मैं उन दो लोगों के बारे में बात कर रहा हूं जो यहां मौजूद हैं.’

Ideas of India 2026: एबीपी न्यूज के 'आईडिया ऑफ इंडिया' में शाहरुख खान, किंग खान ने की इन खास लोगों की तारीफ

साहस और उत्साह का इंजेक्शन लेकर जाना चाह रहा हूं-शाहरुख खान

आगे शाहरुख ने कहा, ‘जैसा कि मैंने कहा मैं यहां पर किसी को अवॉर्ड देने नहीं आया हूं. मैं यहां पर साहस और उत्साह का इंजेक्शन लेकर जाना चाह रहा हूं और ये दो लोग बहुत साहसी हैं. अवनि हैं जिन्होंने पैरालंपिक 19 की उम्र में गोल्ड मेडल जीता. और प्रवीण हैं, जिन्होंने पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता. ये दो लोग और उनकी टीम जानते हैं कि साहस क्या है.’

Ideas of India 2026: एबीपी न्यूज के 'आईडिया ऑफ इंडिया' में शाहरुख खान, किंग खान ने की इन खास लोगों की तारीफ

शाहरुख ने कहा, ‘दूसरा जो लोग हैं वो उत्साह का इंजेक्शन हैं. इन यंगस्टर्स ने बहुत त्याग किया है. बहुत मुश्किल के बीच भी ये अपने गोल्स पर डटे रहे. मैं बात कर रहा हूं उन बच्चों की जिन्होंने डर-19 वर्ल्ड कप जीता. यहां उनके कुछ मेंबर्स मौजूद हैं. यहां आयुष, विहान मौजूद हैं. उन्होंने बहुत त्याग किए हैं. उनके पेरेंट्स ने त्याग किए और ये सुनिश्चित किया कि इन बच्चों के सपने पूरे हों और हमारे देश को गौरवान्वित किया. ये चैंपियन्स हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि हम यहां से साहस, उत्साह और त्याग का सबक सीखकर जाएंगे. ताकि हम जिंदगी में अच्छे लोग बन सके.’

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments