वैसे तो खेसारी लाल यादव के गाने यूट्यूब पर हमेशा ही ट्रेंडिंग रहते हैं, पर होली पर उनके पांच होली स्पेशल गानों की धूम हैं, जिन्हें करोड़ों व्यूज मिले हैं और क्रेज फिर भी कम नहीं है। यहां देखिए खेसारी के होली स्पेशल 5 सुपरहिट गाने:

खेसारी लाल यादव के कई ऐसे होली के गीत हैं, जो बेहद पॉपुलर हैं और रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। ये गाने हैं:
1. सईयां अरब गईले ना
खेसारी लाल यादव का यह गाना 9 साल पहले रिलीज किया गया था, और अब भी होली पर खूब बजाया जाता है। ‘सईयां अरब गईले ना’ गाने को 9 साल में यूट्यूब पर 43 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खेसारी ने गाया था और म्यूजिक कृष्ण बेदर्दी ने दिया। यह गाना खेसारी के शुरुआती करियर के दिनों का था, और उस लिहाज से काफी बड़ा हिट था।
2. खाली ऊहे रंगेला
खेसारी का दूसरा गाना जो होली पर खूब सुना जाता है, वह है ‘खाली ऊहे रंगेला’। सालभर पहले आए इस गाने को 7.7 मिलियन व्यूज मिले हैं। इसमें खेसारी के साथ नीलम गिरी नजर आईं।
3. लहंगा लखनऊआ
खेसारी का यह गाना बेशक होली स्पेशल सॉन्ग नहीं है, पर रंगों के त्योहार पर जब नाचने और ठुमके लगाने का मूड हो तो ‘लहंगा लखनऊआ’ बड़े चाव से बजाया जाता है। इस गाने को खेसारी पर फिल्माया गया है। खेसारी ने ही इसे गाया है और साथ दिया है अंतरा सिंह प्रियंका ने। ‘लहंगा लखनऊआ’ 6 साल पहले रिलीज किया गया था और इसे अभी तक 371 मिलियन यानी 37.1 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।
4. भतार अईहे होली के बाद
खेसारी लाल का एक और गाना, जिसकी होली पर धूम देखी जाती है, वो है ‘भतार अईहे होली के बाद’, जो 8 साल पहले आया था, पर आज भी इसका जलवा है। पिछले आठ सालों में इस गाने को यूट्यूब पर 135 मिलियन यानी 13.5 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
5. लाल रंग डालब गुलगुलवा में
खेसारी का यह गाना तो होली के खुमार में भोजपुरी सिनेप्रेमियों के लिए अलग ही जोश भर देता है। ‘लाल रंग डालब गुलगुलवा में’ गाना 8 साल पहले आया था और इसे यूट्यूब पर 29 मिलियन यानी 2.9 करोड़ बार देखा जा चुका है। तो फिर देर किस बात की, इस होली आप भी खेसारी के इन टॉप 5 होली स्पेशल गीतों का लुत्फ उठाइए।
