Thursday, March 19, 2026
HomeBusinessHarry Brook Statement: कप्तान हैरी ब्रूक ने हार के बाद बनाने शुरू...

Harry Brook Statement: कप्तान हैरी ब्रूक ने हार के बाद बनाने शुरू किए बहाने, कहा- इस एक गलती के चलते गंवाना पड़ा सेमीफाइनल – england captain harry brook assertion after dropping 7 runs by india in t20 world cup semi ultimate 2026

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हराकर बाहर कर दिया। इस मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने एक बड़ा बयान दिया है।

harry brook
हैरी ब्रूक ने मैच के बाद क्या कहा?
मुंबई: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को यहां भारत के खिलाफ 7 रन की हार के बाद स्वीकार किया कि उन्होंने मेजबान टीम की पारी के दौरान संजू सैमसन का कैच टपकार बड़ी गलती की जिन्होंने बाद में अर्धशतक जड़ा और मेच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।

इंग्लैंड की टीम के लिए कौन जिम्मेदार

भारत के 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम जैकब बेथल (105 रन, 48 गेंद, सात छक्के, आठ चौके) के शतक के बावजूद सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी। सैमसन ने इससे पहले 15 रन के स्कोर पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 42 गेंद में 7 छक्कों और 8 चौकों से 89 रन की पारी खेली जिससे भारत ने 7 विकेट पर 253 रन बनाए जो टूर्नामेंट के इतिहास में नॉकआउट मुकाबलों का सर्वोच्च स्कोर है।

खुद को ही बताया हार का जिम्मेदार

हैरी ब्रूक ने मैच के बाद कहा, ‘हमें लगा था कि पहली पारी में गेंद अधिक रुककर आएगी और स्पिन होगी लेकिन गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आई और भारत ने अच्छी बल्लेबाजी की।’ उन्होंने कहा, ‘मैं स्वीकार करता हूं कि सैमसन का कैच टपकार मैंने बहुत बड़ी गलती की। हम फील्डिंग में उतने अच्छे नहीं थे। हमने गलतियां की और भारत के खिलाफ ऐसा नहीं कर सकते।’

जैकब बेथल की तारीफ की

ब्रूक ने बेथल की जमकर सराहना की जिन्होंने इंग्लैंड को लगभग अविश्वसनीय जीत दिला दी थी। ब्रूक ने कहा, ‘बेथल बिल्कुल अविश्वसनीय था, वह बहुत पैसे कमाएगा। पहली गेंद से ही उसने रन बनाकर दुनिया को दिखाया कि वह क्या कर सकता है। हमारा टूर्नामेंट अच्छा रहा और हमें इस बात पर बहुत गर्व होना चाहिए कि हमने कैसा खेला। हम पूरे मैच में डटे रहे लेकिन दुर्भाग्य से नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा।’

दीपेश शर्मा

लेखक के बारे मेंदीपेश शर्मा दीपेश शर्मा, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (स्पोर्ट्स डेस्क) हैं। पत्रकारिता में उनके पास 4 साल का अनुभव है। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। वीडियो एंकरिंग में महारत हासिल है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत ज़ी न्यूज से की, जबकि उन्हें इंडिया टीवी और टीवी 9 भारतवर्ष जैसे न्यूज रूम का भी अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, नोएडा से मास कॉम्यूनिकेशन से बीए की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा दीपेश ने स्टेट लेवल तक बैडमिंटन और ताइक्वांडो जैसे खेलों में हाथ आजमाया है।… और पढ़ें