Sunday, March 8, 2026
HomeTechnologyGoogle के सीईओ सुंदर पिचाई की नई सैलरी, 6300 करोड़ रुपये का...

Google के सीईओ सुंदर पिचाई की नई सैलरी, 6300 करोड़ रुपये का हुआ पैकेज – sundar pichai wage 6300 crore google ceo pay package deal 2026 ttecr

Google के सीईओ एक बार फिर से चर्चा में है. इस बार कोई नया AI या कोई प्रोडक्ट नहीं है. बल्कि इस बार चर्चा का विषय उनकी सैलरी है, जो 692 म‍िल‍ियन डॉलर (करीब 6300 करोड़ रुपये) का पैकेज है, जिसको आने वाले 3 साल के लिए तय किया गया है. ये जानकारी फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में दी है. 

गूगल ने सुंदर पिचाई का पैकेज 6300 करोड़ रुपये कर दिया है. हालांकि यह पूरी सैलरी मंथली सैलरी में कन्वर्ट नहीं होती है. इस पैकेज के अंदर कई पार्ट शामिल होते हैं. अक्सर बड़ी टेक कंपनियों के CEOs के पैकेज में ज्यादातर हिस्सा कंपनी के शेयरों का होता है, जो समय के साथ मिलता है. 

ये पैकेज ऑफर कुछ इस तरह से होता है…

  • बेस सैलरी
  • बोनस
  • स्टॉक/शेयर (RSU)
  • परफॉर्मेंस इंसेंटिव

सुंदर पिचाई को मिलने वाले पैकेज को अगर तीन हिस्सों में बांटेंगे तो हर साल करीब 2,100 करोड़ रुपये के आसपास का पैकेज बनता है. उन्हें हर साल करीब 2 मिलियन डॉलर (करीब 18 करोड़) सैलरी के रूप में मिलेगी. 

पैकेज का बड़ा हिस्सा सैलरी में मौजूद 

रिपोर्ट के मुताबिक, पैकेज का एक बड़ा हिस्सा जो 126 मिलियन डॉलर मूल्य की परफॉर्मेंस स्टॉक यूनिट से आता है. उसको दो पार्ट में कन्वर्ट किया है. ये स्टॉक अल्फाबेट के शेयर होल्डर्स को मिलने वाले रिटर्न और S&P 100 इंडेक्स पर निर्भर करते हैं. 

सुंदर पिचाई अपने टारगेट को पूरा कर पाते हैं तो कुल रकम 252 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है. अगर वे ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उनकी ये रकम जीरो होने का खतरा रहता है. 

गूगल ने पहली बार पिचाई के लिए 35 करोड़ डॉलर के नए स्टॉक इंसेंटिव्स की अनाउंसमेंट की है. ये कंपनी के ऑटोनॉमस प्रोजेक्ट्स की ग्रोथ से कनेक्ट हैं. पिचाई को 13 मिलियन डॉलर के वायमो के स्टॉक मिलेंगे. साथ ही उनको 4.5 करोड़ डॉलर की कीमत के शेयर विंग में दिए जाएंगे.  

2004 में गूगल से जुड़े सुंदर पिचाई

सुंदर पिचाई साल 2004 में गूगल से जुड़े, फिर उन्होंने Chrome ब्राउज़र के डेवलपमेंट और Android डिवीजन की कमान संभाली. शुरुआत में उनको इस आलोचना का सामना करना पड़ा कि वे AI को लेकर और उसको फॉलो करने में स्लो रहे हैं. इसके बाद OpenAI को 2022 में ChatGPT लॉन्च किया. हालांकि बाद में गूगल ने एडवांस्ड AI मॉडल लॉन्च किए और आगे चलकर उनको गूगल की अन्य सर्विस में शामिल किया. 

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments