Tuesday, March 17, 2026
HomeTechnologyGold-Silver Rates: जंग के बीच, अचानक 12000 सस्‍ती हुई चांदी... सोने में...

Gold-Silver Rates: जंग के बीच, अचानक 12000 सस्‍ती हुई चांदी… सोने में भी बड़ी गिरावट, जानें भाव – Gold Silver Price Crash During Iran Israel US battle in Middle East tutd

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा हुआ है, कच्‍चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है और कई देशों में एनर्जी संकट भी ना हुआ है, लेकिन इसके बीच सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है. मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी के भाव गिरकर ट्रेड कर रहे हैं. 

बुधवार, शाम 7.30 बजे सोने के दाम 1703 रुपये गिरकर 1,61,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार रहे थे, जबकि चांदी की कीमत करीब 12000 रुपये सस्‍ती हो गई थी और यह 2,66,190  रुपये पर थी. सोने और चांदी की कीमतों में यह गिरावट मंगलवार को आई तेजी के बाद आई है. 

रिकॉर्ड हाई से इतना सस्‍ता है सोना-चांदी
जनवरी में एमसीएक्‍स पर सोने और चांदी ने अपना रिकॉर्ड हाई लेवल लगाया था, लेकिन गिरावट के बाद यह दोबारा उस लेवल के आसपास भी नहीं पहुंच पाया है. चांदी का रिकॉर्ड हाई लेवल 4.20 लाख रुपये है. ऐसे में यह अभी 1.55 लाख रुपये सस्‍ती है. वहीं सोना अपने रिकॉर्ड हाई लेवल 1.93 लाख रुपये से अभी 32 हजार रुपये सस्‍ता है. 

इंटरनेशनल स्‍तर पर सोने-चांदी की कीमत
सोने और चांदी की कीमतें इंटरनेशनल मार्केट में भी शांत पड़ी हुई हैं. 11 मार्च 2026 के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत लगभग $5,045 – $5,277 प्रति औंस और चांदी की अंतरराष्ट्रीय कीमत $81 – $88 प्रति औंस के दायरे में रही. 

क्‍यों सोने-चांदी क भाव में आई गिरावट 

  • पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में मुनाफावसूली हुई है. यही कारण है कि कई निवेशकों ने मुनाफा बुक करने के लिए बिक्री की, जिस वजह से एमसीएक्‍स पर सोने-चांदी में 0.5 फीसदी की कमी रही. 
  • दूसरा बड़ा कारण डॉलर मजबूत होना है. जब अमेरिकी डॉलर मजबूत होता है, तो सोना-चांदी आमतौर पर गिरते हैं. 
  • अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों के कारण यह उम्मीद बनी कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरें जल्दी कम नहीं करेगा. ऊंची ब्याज दरों में निवेशक बॉन्ड में पैसा लगाते हैं, जिससे सोना-चांदी पर दबाव पड़ता है. 
  • फ्यूचर्स मार्केट में चांदी पर ट्रेडिंग मार्जिन बढ़ाया गया है. इससे कई ट्रेडर्स को पोजिशन काटनी पड़ी, इस कारण चांदी में ज्यादा गिरावट आई.

तेल और वैश्विक तनाव का भी असर
मिडिल-ईस्ट में तनाव और तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से कमोडिटी मार्केट में भी अस्थिरता बनी हुई है, जिस कारण सोने-चांदी के दाम में बुधवार को भी दबाव दिखाई दिया. एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि निवेशकों को अभी थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. 

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments