Monday, March 16, 2026
HomeBusinessChandra Grahan 2026: सिंह राशि पर शनि की ढैय्या और चंद्र ग्रहण...

Chandra Grahan 2026: सिंह राशि पर शनि की ढैय्या और चंद्र ग्रहण की दोहरी मार, 1 महीना रहें अलर्ट – chandra grahan 2026 rashifal shani ki dhaiya singh rashi impression unfortunate zodiac signal face challenges tvisu

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च का साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है. भारत में नजर आने वाला यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लगेगा. इस राशि पर पहले से ही शनि की ढैय्या चल रही है. ऐसे में ज्योतिषविदों का कहना है कि सिंह राशि पर 3 मार्च से शनि की ढैय्या और चंद्र ग्रहण की दोहरी मार हो सकती है. इस राशि के जातकों को अगले एक महीने तक बहुत सावधानी से काम लेना होगा. आइए जानते हैं कि यह दुर्लभ संयोग सिंह राशि वालों पर कैसा प्रभाव डालने वाला है.

नौकरी-व्यापार
सिंह राशि वालों के पेशेवर जीवन में अचानक दबाव बढ़ सकता है. जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे. जिससे निराशा हो सकती है. अधिकारियों के साथ अनबन संभव है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग भी नहीं मिलेगा. पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को लिए स्थिति और भी दयनीय हो सकती है. बड़ा घाटा झेलना पड़ सकता है. आपको किसी भी नई जगह निवेश न करने की सलाह दी जाती है.

आर्थिक स्थिति
ढैय्या और चंद्र ग्रहण का प्रभाव धन के मामले में भी उतार-चढ़ाव का कारण बनेगा. अचानक खर्च बढ़ने या रुका हुआ पैसा अटकने की स्थिति बन सकती है. निवेश से तुरंत लाभ मिलने की संभावना कम दिख रही है. इस दौरान जोखिम भरे फैसलों से बचना ही समझदारी होगी. बजट बनाकर चलें. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें. फिलहाल निवेश की योजनाओं को टाल देना ही उचित होगा.

पारिवारिक जीवन
चंद्रमा मन का कारक और सिंह राशि के लग्न भाव में इसे ग्रहण लगने वाला है. ऐसे में आपके रिश्तों में गलतफहमी बढ़ने की संभावना है. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव रहेगा. परिवार के सदस्य भी आपको बातों से असहमत रहेंगे. दोस्तों से दूरियां बना सकते हैं. ससुराल पक्ष को भी आपको व्यवहार पसंद नहीं आएगा. घर के लोग आपसे अपने मन की बात कहने में संकोच करेंगे.

स्वास्थ्य
चंद्र ग्रहण और ढैय्या के प्रभाव में सिंह राशि वालों को कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं परेशान करेंगी. नींद की कमी होगी. थकान या सिरदर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. नियमित दिनचर्या प्रभावित होगा. संतुलित आहार और पर्याप्त आराम आपके लिए बहुत जरूरी होगा, लेकिन इस पर ध्यान दे पाना आपके लिए बहुत मुश्किल होगा. पुराने रोग भी उभार सकते हैं.

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments