Sunday, March 1, 2026
HomeTechnologyChaitra Navratri 2026: 19 या 20 मार्च, चैत्र नवरात्र कब से शुरू?...

Chaitra Navratri 2026: 19 या 20 मार्च, चैत्र नवरात्र कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त – Chaitra Navratri 2026 date ghatsthapana kalash sthapana shubh muhurt puja Vidhi upay tvisu

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र आने वाले हैं. चैत्र नवरात्र हर साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होते हैं. पहले दिन घटस्थापना होती है और फिर 9 दिनों तक नवदुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा होती है. इस दौरान लोग उपवास रखते हैं. नौ दिन अलग-अलग तरह के पकवानों का भोग देवी को लगाते हैं. श्रद्धा के साथ पूजा-पाठ करते हैं. इसमें अष्टमी और महानवमी का दिन सबसे श्रेष्ठ होता है. इस दौरान भक्त कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उन्हें घर आने के लिए आमंत्रित करते हैं और फिर उन्हें भोग-प्रसाद अर्पित करके आशीर्वाद लेते है. आइए जानते हैं कि इस साल चैत्र नवरात्र कब से कब तक रहेंगे.

चैत्र नवरात्र की तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर आरंभ होगी. 20 मार्च को सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी. ऐसे में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च से ही होगा. 27 मार्च को रामनवमी के साथ ही चैत्र नवरात्र का समापन हो जाएगा.

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है?
इस साल चैत्र नवरात्र पर घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहू्र्त रहने वाले हैं. पहला शुभ मुहूर्त 19 मार्च को सुबह 06:52 बजे से लेकर सुबह 07:43 बजे तक रहेगा. इसके अलावा आप दोपहर को अभिजीत मुहूर्त में भी कलश स्थापना कर सकते हैं. अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:05 बजे से लेकर दोपहर 12:53 बजे तक रहेगा.

पूजन विधि
नवरात्र पहले दिन सुबह स्नानादि के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें. फिर पूजा स्थान पर लाल वस्त्र बिछाकर देवी दुर्गा की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. मिट्टी के पात्र में जौ बोएं और जल से भरे कलश में सिक्का, सुपारी और अक्षत डालकर उसके मुख पर नारियल रखकर अशोक के पत्ते बांध दें. इसे देवी की चौकी के पास स्थापित करें. फिर बगल में एक अखंड ज्योति प्रज्वलित करें और उसे पूरे नौ दिनों तक निरंतर जलने दें. अगर आप अखंड ज्योति नहीं जला सकते तो प्रतिदिन सुबह पूजा के वक्त दीपक जला लें. पूजा के दौरान ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ मंत्र का जाप करें. दुर्गा सप्तशती का पाठ करें. अंत में आरती के साथ पूजा का समापन किया जाता है.

चैत्र नवरात्र का कैलेंडर

कार्यक्रमतारीख
चैत्र नवरात्रि का पहला दिन, कलश स्थापना, मां शैलपुत्री पूजा19 मार्च, गुरुवार
चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी पूजा20 मार्च, शुक्रवार
चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा की पूजा21 मार्च, शनिवार
चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन, मां कूष्मांडा की पूजा22 मार्च, रविवार
चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन, मां स्कंदमाता की पूजा23 मार्च, सोमवार
चैत्र नवरात्रि का छठा दिन, मां कात्यायनी की पूजा24 मार्च, मंगलवार
चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन, मां कालरात्रि पूजा25 मार्च, बुधवार
चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन, मां महागौरी पूजा, अष्टमी कन्या पूजन26 मार्च, गुरुवार
चैत्र नवरात्रि का नौवा दिन, मां सिद्धिदात्री पूजा, नवमी कन्या पूजन27 मार्च, शुक्रवार
चैत्र नवरात्रि व्रत का पारण28 मार्च, शनिवार

 

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments