Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup LIVE: कनाडा और यूएई के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद, किसने जीता टॉस? – canada vs united arab emirates live score t20 world cup can uae match tspoa

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-20 आज (13 फरवरी) कनाडा का सामना संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से है. दोनों टीमों के बीच ग्रुप-डी का यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस कनाडा ने जीता है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.

कनाडा को अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 57 रनों से पराजित किया था. दूसरी तरफ यूएई को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 10 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. कनाडा-यूएई मैच से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए स्कोरकार्ड पर क्लिक करे…

मुकाबले में कनाडा की प्लेइंग-11: युवराज सामरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकेर, साद बिन जफर, जसकरण सिंह, डिलन हेइलिगर, कलीम सना और अंश पटेल.

मुकाबले में यूएई की प्लेइंग-11: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शरफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मोहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी और मोहम्मद रोहिद खान.

इस मुकाबले से पहले कनाडा और यूएई की टीम्स टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ एक बार आमने-सामने हुई थीं. दोनों टीमों के बीच यह टक्कर  टी20 विश्व कप क्वालिफायर 2019 के दौरान हुई थी. तब यूएई ने कनाडा पर 14 रनों से जीत हासिल की थी.

संयुक्त अरब अमीरात का फुल स्क्वॉड: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शरफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद फारूक, सैयद हैदर.

कनाडा का फुल स्क्वॉड: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज सामरा, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकेर, साद बिन जफर, जसकरण सिंह, डिलन हेइलिगर, कलीम सना, अंश पटेल, कंवरपाल ताथगुर, अजयवीर हुंदल, शिवम शर्मा और रविंदरपाल सिंह

—- समाप्त —-

Online Maharashtra
Logo
Compare items
  • Total (0)
Compare
0
Shopping cart