Thursday, March 5, 2026
HomeTechnologyBox Office Day 6: 'द केरल स्टोरी 2' ने होली पर भी...

Box Office Day 6: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने होली पर भी की ठीक-ठाक कमाई, पहुंच रही बजट के करीब – the kerala story 2 goes past field workplace assortment carried out decently on its first wednesday

साल 2023 में आई ‘द केरल स्टोरी’ की सीक्वल फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड’ पहली फिल्म की ही तरह अलग राज्यों में रहने वाली कई युवा महिलाओं की कहानी है। प्यार में धोखे, कथित धर्मांतरण और सामाजिक दबावों की कहानी दिखाती ये फिल्म जल्द ही अपने बजट को पार कर सकती है।

The Kerala Story 2 box office
द केरल स्टोरी 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Pic: Youtube trailer seize)
विवादों में घिरी ‘द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड’ बीते शुक्रवार को रिलीज हुई लेकिन इसे वो सफलता मिलती नहीं दिख रही है जो ‘द केरल स्टोरी’ को मिली थी। प्रोड्यूसर विपुल शाह की इस फिल्म पर रिलीज से पहले जबरदस्त घमासान हुआ था और इसपर सांप्रदायिक दंगे भड़काने के भी आरोप लगे। यहां तक कि फिल्म को लेकर मामला कोर्ट में पहुंचा था जहां रिलीज से पहले इसपर अंतरिम रोक भी लगाई गई थी। पहली फिल्म की तरह इस फिल्म में भी दिखाया गया है कि कैसे एक मुस्लिम आदमी हिंदू या ईसाई महिलाओं के साथ वादा करके उसे रिझाते हैं, जिसका बाद में हश्र कुछ अलग ही होता है।

यह फिल्म पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाती है और भारत के अलग राज्यों में रहने वाली कई युवा महिलाओं की कहानी को दिखाती है। कहानी प्यार में धोखे, कथित धर्मांतरण और सामाजिक दबावों जैसे मुद्दे को उजागर करती है।

‘द केरल स्टोरी 2’ में तीन लड़कियों की कहानी

द केरल स्टोरी 2‘ साल 2023 में आई ‘द केरल स्टोरी’ की सीक्वल है, जिसमें उल्का गुप्ता , अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा तीन उन महिलाओं के किरदार में हैं, जिन्हें मुस्लिम लड़कों से प्यार हुआ है। उनपर वो आंखें मूंदकर भरोसा करती हैं लेकिन बाद में जो उनके साथ होता है उसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

‘द केरल स्टोरी 2’ की वर्ल्डवाइड केवल 23.9 करोड़ रुपये

Sacnilk की रिपोर्ट की बात करें तो इस फिल्म ने होली पर यानी पहले बुधवार को छठे दिन करीब 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। करीब 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की कमाई अब देश भर में कुल मिलाकर 20.15 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इन आंकड़ों को देखकर इतना तो तय है कि ये फिल्म जल्द ही अपने बजट को पार कर लेगी। इसने वर्ल्डवाइड केवल 23.9 करोड़ रुपये की कमाई की है।

‘द केरल स्टोरी’ ने दिनों में की थी तीन गुना अधिक कमाई

वहीं अगर पहली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के छठे दिन के कलेक्शन को याद करें तो फिल्म ने पहले बुधवार को 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी और कुल मिलाकर 6 दिनों में फिल्म ने 68.64 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी। वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म 81.20 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई थी।

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। वह एंटरनेटमेंट टीम के साथ जुड़ी हुई हैं। उनका पत्रकारिता में 18 साल का अनुभव है। बीते 10 साल से वे NBT (Digital) के लिए मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। उनकी विशेष रुचि हॉलीवुड-बॉलीवुड की खबरों, ओटीटी, फिल्‍म और वेब सीरीज रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट और टेलीविजन शोज कवर करने में है। अर्चना को समसामयिक विषयों पर ओपनियन और एनालिस‍िस स्‍टोरीज लिखना पसंद है। उन्‍होंने मुंबई के सोमैया कॉलेज, विद्याविहार से साइंस से ग्रेजुएशन और फिर केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्यूनिकेशन और जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है।… और पढ़ें