‘द केरल स्टोरी 2’ ने पांचवे दिन कमाल कर दिया और 60% की बढ़त दिखाते हुए अच्छी कमाई कर डाली। जबकि तीसरे दिन यह 3 करोड़ भी नहीं कमा पाई थी। अब फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 20 करोड़ के करीब पहुंच गया है। पांचवे दिन इसने 4 करोड़ रुपये कमाए।

‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी और विवाद
‘द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह विवादों में हैं। फिल्म में कई सीन्स हैं, जिन पर खूब बवाल हुआ। फिल्म को लेकर कहा गया है कि यह केरल राज्य की छवि को खराब करती है। कोर्ट ने भी यह माना और कहा था कि फिल्म का कंटेंट सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ सकता है। इसलिए तब इस पर केरल हाईकोर्ट ने 15 दिन का स्टे लगा दिया था। लेकिन फिर अचानक ही फिल्म को रिलीज कर दिया गया। ‘द केरल स्टोरी 2’ को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है और कामाख्या नारायण सिंह प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी तीन ऐसी हिंदू लड़कियों की कहानी दिखाती है, जिनका जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जाता है और फिर उनका सामना दिल दहला देने वाली परिस्थितियों से होता है।
‘द केरल स्टोरी’ ने 5वें दिन कमाए थे 11.14 करोड़, पर ‘द केरल स्टोरी 2’ पीछे
बता दें कि ‘द केरल स्टोरी’ जब 2023 में आई थी, तो उस पर भी खूब विवाद हुआ था, पर इसके बावजूद वह ब्लॉकबस्टर रही थी और बंपर कमाई की थी, पर ‘द केरल स्टोरी 2’ अभी उससे काफी पीछे है। जहां ‘द केरल स्टोरी’ ने रिलीज के पांचवे दिन 11.14 करोड़ कमाए थे, वहीं ‘द केरल स्टोरी 2’ काफी पीछे है। पहले हफ्ते में ‘द केरल स्टोरी’ की कमाई 81.14 करोड़ रुपये थी, पर सीक्वल दूर-दूर तक इसके करीब भी पहुंचता नजर नहीं आ रहा।
देखिए ‘द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर:
‘द केरल स्टोरी 2’ कलेक्शन डे 5
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द केरल स्टोरी 2’ ने मंगलवार, पांचवे दिन चौथे दिन की तुलना में 60% अधिक कमाई की। इसे होली की छुट्टी का फायदा मिला और 4 करोड़ रुपये कमाए, जबकि चौथे दिन सिर्फ 2.5 करोड़ ही कमा सकी थी। वहीं, रिलीज के दूसरे दिन इसने 4.65 करोड़ और तीसरे दिन 4.75 करोड़ की कमाई की थी, जबकि ओपनिंग डे पर सिर्फ 75 लाख रुपये कमाए थे। हालांकि, सीमित शोज पर रिलीज होने के कारण ओपनिंग डे की यह कमाई ठीक-ठाक थी। अब पांच दिन में ‘द केरल स्टोरी 2’ का कुल कलेक्शन 16.65 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 19.75 करोड़ रुपये है।
| ‘द केरल स्टोरी’ की कमाई | ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई |
| पहला दिन- 8.03 करोड़ | 75 लाख रुपये |
| दूसरा दिन- 11 करोड़ रुपये | 4.65 करोड़ रुपये |
| तीसरा दिन- 16.6 करोड़ रुपये | 4.75 करोड़ रुपये |
| चौथा दिन- 10.07 करोड़ रुपये | 2.65 करोड़ रुपये |
| पांचवा दिन- 11.14 करोड़ रुपये | 4 करोड़ रुपये |
