एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। थिएट्रीकल रन पूरा करने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 3 घंटे 20 मिनट की वॉर ड्रामा (War Drama) 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।
क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इस सैन्य संघर्ष के इर्द-गिर्द एक व्यापक कहानी बयां करती है। जिसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ‘ऑपरेशन चंगेज खान’ के तहत पाकिस्तान के हमले का जवाब देती हैं। यह 1997 में आई ‘बॉर्डर’ की स्पिरिचुअल सीक्वल है।
-1773407029145.png)
यह भी पढ़ें- Mona Singh रोल के लिए जोखिम लेने को रहती हैं तैयार, वैनिटी वैन में हमेशा कैसा रहता है माहौल?
किसने, कौन सा किरदार निभाया?
सनी देओल (Sunny Deol) ने लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर का किरदार निभाया है, जो एक सेना बटालियन को भयंकर युद्ध के मैदान के बीच से आगे बढ़ाते हैं। उनके साथ, दूसरे अधिकारी अलग-अलग मोर्चों पर लड़ते हैं। वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया के रूप में और दिलजीत दोसांझ एयर फोर्स अधिकारी निर्मल जीत सिंह सेखों के रूप में; ये वही बहादुर पायलट हैं जिन्होंने युद्ध के दौरान श्रीनगर एयर बेस की रक्षा की थी।
-1773407093750.png)
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?
सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अभिनीत वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ की ओटीटी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। लेकिन अब ये इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि इसकी ओटीटी रिलीज डेट आ गई है। ‘बॉर्डर 2’ नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 20 मार्च को प्रीमियर होगी।
-1773407115028.png)
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी के साथ ‘बॉर्डर 2’ में मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा भी सहायक भूमिकाओं में नजर आईं हैं। Border 2 ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर लगभग 463.81 करोड़ रुपये कमाए।