Bonus Share: एक साल में 500% रिटर्न, अब हर एक शेयर पर 4 नए शेयर मिलेंगे फ्री; 9 मार्च रिकॉर्ड डेट – cupid ltd is giving 4 new shares as bonus for each one present share document date is on march 9 one 12 months return is 500 p.c
कॉन्डोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड बोनस शेयर देने जा रही है। शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर एक शेयर पर 4 नए शेयर बोनस के तौर पर मिलेंगे।
रिकॉर्ड डेट 9 मार्च 2026 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर के हकदार होंगे।
बोनस शेयरों का अलॉटमेंट 10 मार्च को किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने अप्रैल 2024 में बोनस शेयर बांटे थे। हर एक मौजूदा शेयर पर एक नया शेयर फ्री मिला था।
BSE पर Cupid के शेयर की वर्तमान कीमत ₹402 है। कंपनी का मार्केट कैप ₹10800 करोड़ है। शेयर की फेस वैल्यू ₹1 है।
पिछले एक साल में शेयर ने 500% की मजबूती देखी है। 3 साल में यह 2900% से ज्यादा चढ़ा है। 6 महीनों का रिटर्न लगभग 130% है।
क्यूपिड में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 45.55% हिस्सेदारी थी। कंपनी 1993 में इनकॉरपोरेट हुई। लिस्टिंग BSE पर 1995 में और NSE पर 2016 में हुई।
Cupid, मेल कॉन्डोम और फीमेल कॉन्डोम दोनों बनाती है। यह भारत की पहली फीमेल कॉन्डोम मैन्युफेक्चरर है। यह BSE 1000 इंडेक्स की कंपनी है।
अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू ₹93.51 करोड़ रहा। शुद्ध मुनाफा ₹32.87 करोड़ दर्ज किया गया।
वित्त वर्ष 2025 के दौरान क्यूपिड का स्टैंडअलोन रेवेन्यू ₹183.52 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹40.93 करोड़ रहा।