Sunday, March 15, 2026
HomeBusinessBihar Weather: बिहार में मौसम का यू-टर्न! 50 KM की रफ्तार से...

Bihar Weather: बिहार में मौसम का यू-टर्न! 50 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी; कई जिलों में बारिश का अलर्ट

जागरण संवाददाता, पटना। राज्य के मौसम में बदलाव आने के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राजधानी में बादल छाए रहने के साथ छिटपुट वर्षा के आसार है।

प्रदेश के तराई वाले जिलों के अलावा दक्षिणी भागों में 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

अगले पांच दिनों तक प्रदेश के मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। इस दौरान हल्की वर्षा के साथ गरज-तड़क के पूर्वानुमान है। बीते 24 घंटों के दौरान सीतामढ़ी के बैरगनिया में 9.2 मिमी एवं मेजरगंज में 7.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

राजधानी का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 37.3 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर के भभुआ में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। राज्य में सिवान के जीरादेई का सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सबसे कम न्यूनतम दृश्यता दो सौ मीटर भागलपुर में दर्ज किया गया। 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना34.422.2
गयाजी37.018.8
भागलपुर35.618.6
मुजफ्फरपुर31.821.0

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें- बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments