Last Updated:
Abhishek Sharma Arshdeep Singh Funny Video: अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह का एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में अभिषेक अर्शदीप की लगातार वाइड गेंद फेंकने की आदत को लेकर उनका मजाक बनाते दिखे, जिस पर संजू सैमसन और ईशान किशन भी हंस पड़े.

अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह.
नई दिल्ली. टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट कटा लिया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह बनाई. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मिली जीत के बाद टीम बस में अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह मस्ती करते हुए नजर आए. अभिषेक ने मजाकिया अंदाज में अर्शदीप की लगातार वाइड गेंद फेंकने की आदत को लेकर तंज कसा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
अर्शदीप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘स्नैपचैट’ पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में अभिषेक कहते हैं कि अर्शदीप को गेंदबाजी करते हुए दो विकेटकीपर चाहिए. अर्शदीप जब इसका कारण पूछते हैं तो अभिषेक कहते हैं कि एक कीपर तो विकेट के पीछे चाहिए, जबकि दूसरा विकेटकीपर अर्शदीप की वाइड गेंद को पकड़ने के लिए चाहिए. अर्शदीप मजाकिया अंदाज में संजू सैमसन से पूछते हैं कि क्या दो कीपर लगा लिए जाएं और फिर ईशान किशन किशन की तरह कैमरा घुमाते हुए कहते हैं, ‘हमारे पास तो दो विकेटकीपर भी हैं.’
🚨Funny Banter between Abhishek Sharma and Arshdeep Singh 😂
• Abhishek Sharma – 2 keepers chaahiye Arshdeep ke liye
• Arshdeep Singh – Why?
• Abhishek – Ek behind the stumps aur ek extensive ke liye