Aaj ka Rashifal 9 फ़रवरी 2026: मीन राशि वाले बड़ा जोखिम न लें, जानें क्या कहती हैं आपकी राशि

मेष राशि: व्यापार में मिलेगी सफलता
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्य-व्यापार में उन्नति लेकर आया है.आप लोगों के साथ सहकारिता बढ़ाने में सफल रहेंगे.साझा व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायी है.आप अपनी टीम के साथ मिलकर बड़े प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने में सक्षम होंगे.पेशेवर चर्चाओं में आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा .

शुभ अंक: 2, 3 और 9

शुभ रंग: मरून

आज का उपाय: शिवशंकर भोलेनाथ का अभिषेक करें.’ॐ नमः शिवाय’ एवं ‘ॐ सों सोमाय नमः’ का जाप करें.

वृष राशि: स्मार्ट वर्किंग पर दें जोर
वृष राशि वालों को आज अपने काम में स्मार्ट वर्किंग और बेहतर संवाद शैली अपनानी होगी.सहज वाणी से आप बिगड़े हुए काम बना सकते हैं.अनुशासन और निरंतरता आपकी प्रगति का आधार बनेगी.हालांकि, आज आपको अप्रत्याशित स्थितियों और जोखिम भरे कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है.अति उत्साह में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें.

शुभ अंक: 3, 6 और 9

शुभ रंग: सिल्वर

आज का उपाय: महादेव का अभिषेक करें.परिश्रम पर जोर बनाए रखें और ‘ॐ सों सोमाय नमः’ का जाप करें.

मिथुन राशि: मित्रों का मिलेगा सहयोग
मिथुन राशि के जातक आज अपने समकक्षों और अनुभवी लोगों की मदद से अपनी योजनाओं को अमली जामा पहनाएंगे.आपका उत्साह और उमंग कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल बनाए रखेगा.परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.ध्यान रहे कि उधार के लेन-देन से आज दूरी बनाए रखें.शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है.

शुभ अंक: 2, 3, 5 और 9

शुभ रंग: मूनलाइट

आज का उपाय: शिव जी का अभिषेक करें.शिक्षा और ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाएं.

कर्क राशि: स्वभाव में लाएं लचीलापन
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है.आपकी संकीर्ण सोच या जिद पारिवारिक रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती है.आपको सलाह दी जाती है कि बड़प्पन दिखाएं और व्यर्थ की चर्चाओं से बचें.आर्थिक गतिविधियों में तेजी रहेगी, लेकिन भ्रम और बहकावे में आने से बचें.बड़ों का आदर करना आपके लिए लाभकारी रहेगा.

शुभ अंक: 2, 3 और 9

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

आज का उपाय: ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें.शिव जी का अभिषेक करें और अपने व्यवहार में विनम्रता लाएं.

सिंह राशि: साहस और पराक्रम में वृद्धि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है.आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे आप कठिन लक्ष्यों को भी प्राप्त कर लेंगे.वाणिज्यिक प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपका संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा.भाईचारे की भावना बलवती होगी.

शुभ अंक: 1, 2, 3 और 9

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

आज का उपाय: शिवशंकर भोलेनाथ का अभिषेक करें.पहल और पराक्रम बनाए रखें.

कन्या राशि: धन और संपत्ति में इजाफा
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन वित्तीय लाभ और संग्रह बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक है.आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे उत्सव का माहौल रहेगा.अपनों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी.आप आत्मविश्वास के साथ अपनी बातों को रखेंगे, जिससे आपकी प्रबंधन क्षमता की सराहना होगी.

शुभ अंक: 2, 3, 5 और 9

शुभ रंग: मूनस्टोन

आज का उपाय: महादेव का अभिषेक करें और सत्कर्मों में रुचि बढ़ाएं.

तुला राशि: रचनात्मकता को मिलेगा बल
तुला राशि के जातकों का व्यक्तित्व आज प्रभावपूर्ण बना रहेगा.आपकी कला और कौशल से लोग प्रभावित होंगे.रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप अपने करीबियों को कोई सरप्राइज भी दे सकते हैं.सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं.यात्रा संभव है, जो आपके लिए सुखद रहेगी.

शुभ अंक: 3, 6 और 9

शुभ रंग: क्रीम कलर

आज का उपाय: ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें.लोगों से मेलजोल बढ़ाएं और बड़प्पन से काम लें.

वृश्चिक राशि: बजट और धैर्य का रखें ध्यान
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन साधारण रहेगा.आर्थिक मामलों में बजट का ध्यान रखना अनिवार्य है.निवेश के मामलों में सावधानी बरतें.करियर और व्यापार में सफलता के लिए धैर्य की आवश्यकता है.लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन समन्वय और विनम्रता का त्याग न करें.

शुभ अंक: 3, 6 और 9

शुभ रंग: गुलाबी लाल

आज का उपाय: महादेव की आराधना करें और कार्यों में निरंतरता बनाए रखें.

धनु राशि: चहुंओर से लाभ के संकेत
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वर्णिम रहने वाला है.आपको अपने कार्यों में चहुंओर से अनुकूल परिणाम मिलेंगे.पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त करेंगे.आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अवसरों का लाभ उठाएं.

शुभ अंक: 2, 3 और 9

शुभ रंग: भगवा

आज का उपाय: शिव जी का अभिषेक करें.सहकारिता और टीम वर्क पर ध्यान दें.

मकर राशि: प्रशासनिक कार्यों में मजबूती
मकर राशि वालों का ध्यान आज लक्ष्य साधने पर रहेगा.शासकीय और प्रबंधन से जुड़े कार्यों में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है.बड़ों का सहयोग और समर्थन आपके साथ रहेगा.नेतृत्व क्षमता में विकास होगा और व्यापार में तेजी आएगी.

शुभ अंक: 2, 8 और 9

शुभ रंग: मडकलर

आज का उपाय: महादेव का अभिषेक करें.चर्चा और संवाद में सक्रियता बढ़ाएं.

कुंभ राशि: भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ
कुंभ राशि के जातकों का प्रदर्शन आज उम्दा रहेगा.भाग्य की अनुकूलता से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे.आध्यात्मिकता की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा.लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं और जन कल्याण के कार्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा.

शुभ अंक: 2, 3, 8 और 9

शुभ रंग: वाटर ब्लू

आज का उपाय: शिव जी का अभिषेक करें.अपनी आस्था और विश्वास को डगमगाने न दें.

मीन राशि: सजगता और शांति है जरूरी
मीन राशि के जातकों को आज अपनी व्यवस्था पर नियंत्रण रखने की जरूरत है.अनुबंधों और लेन-देन में सावधानी बरतें.आत्मविश्वास बनाए रखें लेकिन दिखावे से बचें.निजी मामलों में रुचि लें और दूसरों को क्षमा करने का भाव रखें.

शुभ अंक: 2, 3 और 9

शुभ रंग: स्वर्णिम

आज का उपाय: शिवशंकर भोलेनाथ का अभिषेक करें और स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें.

—- समाप्त —-

Online Maharashtra
Logo
Compare items
  • Total (0)
Compare
0
Shopping cart