MI vs KKR, IPL 2026 Live Score: मुंबई के सामने केकेआर की चुनौती, इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं दोनों टीमें – mi vs kkr stay cricket rating ipl 2026 indian premier league match aksp
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का दूसरा मैच आज यानी रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. ये भिड़ंत मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हो रही है. इस मुकाबले की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें…
इस मुकाबले को लेकर इसलिए भी रोमांच चरम पर है क्योंकि 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम पिछले 13 सीजन से अपना पहला मैच जीतने में नाकाम रही है. मुंबई ने आखिरी बार 2012 में अपना पहला मैच जीता था, जब उसने चेन्नई सुपरकिंग्स को चेपॉक में आठ विकेट से हराया था.
हालांकि, वानखेड़े में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा है. टीम ने यहां 92 मैचों में 57 जीत दर्ज की हैं और उसका जीत प्रतिशत 62 रहा है. इसके बावजूद, अपने घरेलू मैदान पर भी मुंबई अपने शुरुआती चार मुकाबले हार चुकी है.
आईपीएल में मुंबई की केकेआर से टक्कर, यहां देखें हर गेंद का अपडेट
मुंबई और केकेआर में किसका पलड़ा भारी
रविवार का मुकाबला मुंबई के लिए इस रिकॉर्ड को बदलने का सबसे बड़ा मौका माना जा रहा है. कागजों पर केकेआर की गेंदबाजी मजबूत दिख रही थी, लेकिन टीम को कई बड़े झटके लगे हैं. मथीशा पथिराना अभी टीम से नहीं जुड़े हैं, हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं और मुस्तफिजुर भी बाहर हैं.
हेड-टू-हेड का रिकॉर्ड कैसा है
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी मुंबई के पक्ष में है. दोनों टीमों के बीच खेले गए 35 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने 24 मैच जीते हैं. ऐसे में कागजों पर मुंबई इस मुकाबले में फेवरेट नजर आ रही है, लेकिन असली सवाल अब भी वही है – क्या मुंबई इंडियंस आखिरकार अपने पहले मैच का अभिशाप खत्म कर पाएगी?
मुकाबले में मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह.
इम्पैक्ट सब: मयंक मार्कंडे/शार्दुल ठाकुर/अश्विनी कुमार
मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजारबानी, वरुण चक्रवर्ती और उमरान मलिक.
इम्पैक्ट सब: अनुकूल रॉय/राहुल त्रिपाठी/कार्तिक त्यागी
—- समाप्त —-
