Saturday, March 21, 2026
HomeSportGold Silver Price Today yello steel falls 12766 rupee in week is...

Gold Silver Price Today yello steel falls 12766 rupee in week is it golden interval got here to finish Gold Price: लद गए सोने और चांदी के अच्छे दिन? 1 हफ्ते में गोल्ड का रेट 12766 रुपये लुढ़का, चांदी में ₹29645 की गिरावट, Business Hindi News

Gold Silver Price Today: इस हफ्ते अबतक सोने की कीमतों में 12766 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी से किसी एक हफ्ते में सोने की यह सबसे बड़ी गिरावट है। मार्च में अबतक सोने का भाव 15330 रुपये लुढ़क चुका है।

Gold Silver Price Today: बीते कई महीनों में पहली बार सोने और चांदी की कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कच्चे तेल की कीमतों तेजी, डॉलर का मजबूत होना और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का बुरा असर सोने और चांदी पर पड़ा है। अमेरिकी फेड रिजर्व ने मिडिल ईस्ट के तनाव की वजह से सतर्क रहने की बात कही है। जिसकी वजह से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कर लोगों को झटका लगा है। बता दें, शुक्रवार को सोने का भाव टूटटकर 145570 रुपये के स्तर पर आ गया।

जनवरी 2026 से कीमतों में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट

इस हफ्ते अबतक सोने की कीमतों में 12766 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी से किसी एक हफ्ते में सोने की यह सबसे बड़ी गिरावट है। मार्च में अबतक सोने का भाव 15330 रुपये लुढ़क चुका है। अगर इस पूरे महीने सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही तब 15 महीने में पहली बार होगा किसी एक महीने में सोने में सिर्फ बिकवाली हुई हो।

चांदी पर भी दबाव इस समय देखा जा सकता है। शुक्रवार चांदी का रेट 228871 रुपये प्रति किलोग्राम था। इस हफ्ते चांदी की कीमतों में 29645 रुपये की गिरावट आई है। इससे पहले जनवरी के आखिरी हफ्ते में चांदी की कीमतों में 69047 रुपये की गिरावट देखने को मिली थी।

क्या सोना और चांदी नहीं रह गया है सुरक्षित निवेश?

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल सर्विसेज के कमोडिटी एक्सपर्ट मानव मोदी कहते हैं कि सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे यूएस डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में तेजी है।

इस हफ्ते कच्चे तेल का भाव 4 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सप्लाई चेन प्रभावित होने की वजह से महंगाई बढ़ने के आसार हैं। जिसे नियंत्रित करने के लिए दुनिया भर के सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में इजाफा शुरू कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। वहीं, यूरोपियन सेंट्रल बैंक, स्विस नेशनल बैंक और बैंक ऑफ जापान ने ब्याज दरों में कटौती की घटती संभावना की ओर इशारा किया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में उतार और चढ़ाव के पीछे कई वजहें होती हैं। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर सोने और चांदी को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments