Saturday, March 21, 2026
HomeSportGold-Silver Rates: कल चांदी ₹29000... सोना ₹9000 हुआ था सस्‍ता, जानें आज...

Gold-Silver Rates: कल चांदी ₹29000… सोना ₹9000 हुआ था सस्‍ता, जानें आज क्‍या भाव – Gold Silver Price Today After Metal Rates Sharp Fall tutd

सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली थी. मल्‍टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर 19 मार्च को इंट्राडे के दौरान चांदी 12 फीसदी तक टूट चुकी थी. साथ ही सोने में भी 6 फीसदी की गिरावट आई थी. जिस कारण चांदी 29,000 रुपये प्रति किलो और सोना 9,000 रुपये से ज्‍यादा टूट चुका था. 

लेकिन शुक्रवार को सोने-चांदी के दाम में तेजी देखी जा रही है. हालांकि ये रिकवरी उतनी ज्‍यादा नहीं है, जितनी गुरुवार को गिरावट थी. शाम 4.25 बजे MCX पर अप्रैल वायदा के लिए 10 ग्राम सोने का भाव 1536 रुपये चढ़कर 1.46 लाख रुपये पर आ चुका है. इसी तरह, चांदी की कीमत 427 रुपये चढ़कर 2,31,887 रुपये प्रति किलो पर है. 

रिकॉर्ड हाई से कितने सस्‍ते हुए पेट्रोल-डीजल? 
जनवरी के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिली थी, जिस कारण सोना रिकॉर्ड हाई 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. वहीं चांदी रिकॉर्ड हाई लेवल 4.20 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंची थी. लेकिन उसके बाद से ही इसके दाम में भारी गिरावट आई है. सोना 47 हजार रुपये और चांदी 1.89 रुपये प्रति किलो सस्‍ती हो चुकी है. 

सोना-चांदी का इंटरनेशनल प्राइस 
इंटरनेशनल स्‍तर पर सोने के भाव में एक महीने के दौरान करीब 10 फीसदी की गिरावट आई है. यह अभी 4,646.14 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी की कीमत 72.29 डॉलर प्रति औंस पर है. सोने चांदी के गिरावट लगातार डॉलर की मजबूती के कारण आई है. 

क्‍यों और सोने-चांदी की कीमतों में इतनी गिरावट? 

  1. सबसे बड़ा कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व से लेकर दुनिया के प्रमुख केद्रीय बैंकों ने रेट्स में कटौती नहीं करने का फैसला किया है. ऐसे में अमेरिकी अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूती मिली है और सोने-चांदी के दाम गिरे हैं. 
  2. डॉलर में लगातार उछाल देखी जा रही है. जियो-पॉलिटकल तनाव के बीच डॉलर उछाल दिखा रहा है. ऐसे में सोने और चांदी की कीमत गिर रही हैं. 
  3. जियो-पॉलिटिकल टेंशन के कारण देश में महंगाई का खतरा बढ़ा गया है. जिसने सोने-चांदी के भाव को कम किया है. 
  4. युद्ध के कारण निवेशकों का पैसा एनर्जी और डॉलर इंडेक्‍स में शिफ्ट हो रहा है, जिस कारण सोना-चांदी का भाव टूट रहा है. 

(नोट- किसी भी मेटल में निवेश से पहले योग्‍य वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments