200 करोड़ के पार पहुंचीं ‘धुरंधर’, भावुक हुए आदित्य धर, हाथ जोड़कर बोले- शुक्रिया – aditya dhar emotional after dhurandhar 2 field workplace 200 cr ranveer singh rakesh bedi tmovb

200 करोड़ के पार पहुंचीं ‘धुरंधर’, भावुक हुए आदित्य धर, हाथ जोड़कर बोले- शुक्रिया – aditya dhar emotional after dhurandhar 2 field workplace 200 cr ranveer singh rakesh bedi tmovb

कोविड के बाद से हिंदी सिनेमा के हालात बदल चुके हैं. अब किसी फिल्म के लिए ऑडियंस को घर से सिनेमाघर तक लाना मुश्किल हो गया है. कई बार ये भी कहा जाता है कि बॉलीवुड खत्म है. अब ओटीटी का दौर है. लेकिन आदित्य धर ने धुरंधर से इस बात को पूरी तरह गलत साबित कर दिया है. धुरंधर एक ऐसी फिल्म बन गई, जिसके लिए लोग दौड़े-दौड़े सिनेमाघरों तक आ रहे हैं. फिल्म ने पहले दिन 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की सक्सेस पर आदित्य धर ने दिल छू लेने वाली बात कही है. 

धुरंधर की रिलीज के बाद मेकर्स ने मुंबई में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. फिल्म की स्क्रीनिंग पर इसकी नई-पुरानी स्टारकास्ट, क्रू मेंबर और फिल्म से जुड़े सभी लोग शामिल हुए. राकेश बेदी ने स्क्रीनिंग का एक इनसाइड वीडियो शेयर किया है. थिएटर से वीडियो बनाते हुए राकेश बेदी कहते हैं कि चलो भाई पिक्चर देख ली है. कुछ खिलाओ यार. कुछ खिलाओ भूखे मर गए. 

इतना कहकर वो अर्जुन रामपाल और आदित्य धर की ओर कैमरा रोटेट कर देते हैं. अर्जुन रामपाल उनसे कहते हैं कि आप तो सबको खा गए सर और कितना खाओगे. अर्जुन रामपाल की बात पर सब हंसने लगते हैं. 

धुरंधर की सक्सेस पर बोले आदित्य धर
आदित्य धर ने अपनी स्पीच की शुरूआत फिल्म की प्रोड्यूसर ज्योति पांडे से की है. वो कहते हैं कि मैं ज्योति से शुरू करता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया. मेरे एचओडी, कास्ट और क्रू मेंबर सभी ने फिल्म में अपनी पूरी मेहनत लगा दी. यकीन मानिए आज धुरंधर को लेकर जो भी खबरें आ रही हैं, उससे मेरा दिल खुशी से भरा हुआ है. यहां आकर हमें सपोर्ट करने के लिए सभी का शुक्रिया. आप लोगों के बिना ये मुमकिन नहीं था. इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर फिर सबका धन्यवाद किया. 

फिल्म प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने कहा कि मैं सबको बता दूं कि ये सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा है. यहां तक पहुंचने के लिए हमने बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं. पर ये (आदित्य धर) हमेशा हंसता रहता है. ये हर चीज को बहुत शांति से डील करता है. कभी पैनिक नहीं होता. जब भी बोलता है तो उसकी वजह होती है. फिर ये वही करता है, जो इसे चाहिए होता है. ज्योति ने कहा कि इसलिए आदित्य स्पेशल है. फिर वो कहती हैं कि स्टार रणवीर सिंह कहा है. राकेश बेदी कहते हैं कि रणवीर कहां हो नीचे आओ. 

धुरंधर ने ओपनिंग डे पर वर्ल्ड वाइड 220 करोड़ का कलेक्शन जुटा लिया है. फिल्म को ईद का भी फायदा मिलने वाला है. 

—- समाप्त —-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *