Friday, March 20, 2026
HomeSportRRB ALP Answer Key 2026: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट की आंसर-की जारी,...

RRB ALP Answer Key 2026: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट की आंसर-की जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड – rrb alp reply key 2026 obtain hyperlink rrbcdg gov in to test railway assistant loco pilot 9970 bharti response sheet paper key

RRB ALP Answer Key 2026 Date Time Details: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती की आंसर-की जारी हो गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा इसका डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आप इसे यहां से भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

alp answer key 2026 update
आरआरबी एएलपी आंसर-की 2026, (बैकग्राउंड फोटो क्रेडिट- Pexels, लोगो और लॉगइन क्रेडिट-www.rrbcdg.gov.in)
RRB ALP Answer Key 2026 Download: रेलवे में 9 हजार वाली असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती की परीक्षा देने के बाद जो कैंडिडेट्स आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए गुडन्यूज है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आज 20 मार्च को एएलपी की उत्तर कुंजी देखने के लिए उपलब्ध करवा दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने यह एग्जाम दिया है, वो आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in से अपने सही आंसर्स चेक कर सकते हैं। आरआरबी ने इससे जुड़ा एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किया है।

RRB ALP आंसर-की 2026 आज

आरआरबी ने CEN 01/2025 असिस्टेंट लोको पायलट की परीक्षा 13 फरवरी से 18 फरवरी और 11 मार्च 2026 तक आयोजित की थी। जिन भी उम्मीदवारों ने इस इन दौरान रेलवे सरकारी नौकरी का यह सीबीटी एग्जाम दिया है, वे प्रश्र, उनके उत्तर और उत्तर कुंजी आरआरबी की वेबसाइटों पर आज शाम 5 बजे से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। ALP Answer Key 2026 Download लिंक खुल गया है, जो अब 26 मार्च 2026 तक एक्टिव रहेगा। आप अपनी आंसर-की देखने के साथ प्रश्नों पर ऑब्जेक्शन भी कर सकते हैं। इसके लिए भी 26 मार्च शाम 5 बजे तक का टाइम दिया गया है।

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट की आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?

जो भी कैंडिडेट्स रेलवे एएलपी की आंसर-की चेक करना चाहते हैं, वो नीचे बताए 5 स्टेप्स को फॉलो करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • यहां Notice Board पर आपको CEN 01/2025 ALP CBT Exam Response & Objection Tracker पर जाना होगा।
  • यहां आपको Click Here पर क्लिक करना होगा।
  • यह ALP Answer Key 2026 Download करना का लिंक है, जो 5 बजे के बाद खुलने लगेगा।

आप अपने सभी प्रश्नों के सही उत्तर चेक कर सकते हैं। आंसर देखने के टाइम अगर आपको किसी भी प्रश्न पर आपत्ति लगती है तो आप उसपर ऑब्जेक्शन भी कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये के हिसाब से रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे। अगर आपकी आपत्ति सही पाई जाती है तो आपको पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे। शुल्क का भुगतान माएस्ट्रो, मास्टर कार्ड, वीजा, रुपे कार्ड, डेबिट कार्ड के जरिए किया जा सकता है। ऑब्जेक्शन के लिए भी आंसर-की के साथ ही लिंक खुलेगा।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारत टाइम्स डिजिटल में पिछले एक साल से काम कर रही हैं। इस दौरान वह सरकारी नौकरी, रोजगार, इंटर्नशिप और करियर से संबंधित खबरें कवर कर रही हैं। खासतौर पर गवर्नमेंट जॉब पर उनकी पैनी नजरें रहती हैं। इससे पहले वर्षा ने पंजाब केसरी समूह के नवोदयटाइम्स.कॉम से भी काम किया है। यहां उन्होंने जॉब के साथ एंटरनेटमेंट और हेल्थ सेक्शन कवर किया। वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है।… और पढ़ें