Hindu Nav Varsh 2026 Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नए साल की शुरुआत मानी जाती है. साल 2026 में 19 मार्च से नया संवत्सर शुरू होगा, जिसे रौद्र संवत्सर भी कहा जा रहा है. इस बार हिंदू नववर्ष इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि इसमें 12 की जगह 13 महीने होंगे. इसके अतिरिक्त महीने को अधिक मास या पुरुषोत्तम मास भी कहा जा रहा है. इसी दौरान शनि और मंगल की युति भी बनेगी, जिसे ज्योतिष में चुनौतीपूर्ण और अशुभ माना जा रहा है. इस वर्ष के राजा गुरु (बृहस्पति) और मंत्री मंगल होंगे, जिससे पूरे साल ऊर्जा और बदलाव का असर देखने को मिल सकता है.
हिंदू नववर्ष में इन राशियों को होगा धन लाभ
ज्योतिष के अनुसार, जब गुरु और मंगल एक साथ आते हैं, तो यह समझदारी और साहस का मेल बनाता है. ऐसे में कुछ राशियों को अपराजेय योग से इस पूरे साल खास फायदा मिल सकता है, खासकर वे लोग जो धैर्य और हिम्मत के साथ फैसले लेते हैं.
मेष
मेष राशि वालों के लिए यह साल काफी एक्टिव और आगे बढ़ने वाला रहेगा. मंगल के प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. विरोधियों पर भी आप भारी पड़ सकते हैं.
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय पहचान और सम्मान दिलाने वाला रहेगा. नौकरी या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को खास लाभ मिल सकता है. आपकी लीडरशिप क्वालिटी मजबूत होगी. लोग आपकी बातों को महत्व देंगे.
धनु
धनु राशि वालों को इस साल गुरु का विशेष साथ मिलेगा. पढ़ाई, धर्म और समाज से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. मानसिक शांति बनी रहेगी, जिससे आप मुश्किल हालात में भी सही फैसले ले पाएंगे.
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लिए यह साल मेहनत के बाद सफलता दिलाने वाला रहेगा. जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है. आपकी इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी. आप हर चुनौती का सामना कर पाएंगे.
मीन
मीन राशि वालों के लिए यह 13 महीने का साल आर्थिक रूप से अच्छा साबित हो सकता है. धन बचाने और निवेश करने के मौके मिलेंगे. शिक्षा और न्याय से जुड़े कामों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं.
—- समाप्त —-